తెలుగు | Epaper

Entertainment : फिल्म सरदार जी 3 को लेकर बढ़ रहा विवाद, मीका सिंह ने कह दी यह बात

digital
digital
Entertainment : फिल्म सरदार जी 3 को लेकर बढ़ रहा विवाद, मीका सिंह ने कह दी यह बात

मीका सिंह ने दिलजीत को कहा नकली सिंगर

पंजाब के सुपरस्टार सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ (Diljit Dosanjh) दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म सरदार जी 3 को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर की मौजूदगी पर विवाद खड़ा हो गया है। फिल्म इंडस्ट्री और फैंस के बीच इसे लेकर नाराजगी है। कई राजनेताओं ने भी दिलजीत के इस फैसले को गलत बताया है। अब इस बीच सिंगर मीका सिंह (Mika Singh) का रिएक्शन सामने आया है। मीका ने दिलजीत को नकली सिंगर कहा है। उन्होंने कहा देश पहले आना चाहिए।

देश पहले आना चाहिए : मीका सिंह

मीका सिंह ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर किया जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए दिलजीत पर निशाना साधा। उन्होंने लिखा, ‘देश पहले आना चाहिए। इंडिया और पाकिस्तान के रिश्ते इस समय ठीक नहीं हैं, फिर भी कुछ लोग गैर-जिम्मेदार तरीके से काम कर रहे हैं। जब देश की इज्जत का सवाल हो, तो एक्टर्स और प्रोड्यूसर्स को सोच-समझकर कोई कंटेंट रिलीज करना चाहिए, खासकर जिसमें पाकिस्तान के आर्टिस्ट्स हों।’

मीका सिंह ने नहीं लिया दिलजीत का नाम

उन्होंने आगे कहा कि एक ‘फेक सिंगर’ जो इंडिया में हजारों लोगों के सामने शो करता है, अब अचानक गायब हो गया और फैंस को धोखा दे गया। हालांकि मीका ने दिलजीत का नाम नहीं लिया, लेकिन पोस्ट में उनकी और दिलजीत की फोटोज थीं, जिससे साफ है कि उन्हें ही नकली सिंगर कहा गया है।

सोशल मीडिया पर बवाल

दरअसल, हाल में सरदार जी 3 का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। FWICE (Federation of Western India Cine Employees) ने फिल्म का विरोध करते हुए इसका बॉयकॉट करने की मांग की है। दरअसल, फिल्म में पाकिस्तानी एक्ट्रेस हानिया आमिर को कास्ट किया गया है, और ये फैसला ऐसे वक्त में लिया गया जब पहलगाम अटैक और ऑपरेशन सिंदूर के बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव की स्थिति है।

दिलजीत की सफाई

बीबीसी एशियन नेटवर्क को दिए इंटरव्यू में दिलजीत दोसांझ ने कहा कि फिल्म की शूटिंग इस साल की शुरुआत में ही पूरी हो गई थी, जब हालात इतने खराब नहीं थे। उन्होंने ये भी क्लियर किया कि फिल्म को भारत में नहीं बल्कि ओवरसीज में रिलीज किया जा रहा है ताकि प्रोड्यूसर्स को नुकसान से बचाया जा सके।

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870