मुंबई । बॉलीवुड की अपकमिंग कॉमेडी-ड्रामा (Commedy Drama) फिल्म दादी की शादी में अभिनेत्री नीतू कपूर के साथ कॉमेडियन कपिल शर्मा भी अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन आशीष आर मोहन ने किया है, जो पहले भी हल्की-फुल्की कॉमेडी फिल्मों के लिए जाने जाते हैं।
पहली बार मां-बेटी साथ स्क्रीन पर
फिल्म की सबसे खास बात यह है कि नीतू कपूर पहली बार अपनी बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी के साथ स्क्रीन शेयर (Screen Share) करती नजर आएंगी। इस नई जोड़ी को देखने के लिए दर्शकों में खासा उत्साह है।
पोस्टर ने बढ़ाई उत्सुकता
मेकर्स ने हाल ही में फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया है, जिसमें एक मजेदार और हटके कॉन्सेप्ट देखने को मिला। पोस्टर के कैप्शन में बताया गया है कि दादी सोशल मीडिया पर धमाल मचाते हुए पुराने नियमों को तोड़ती नजर आएंगी।
जनरेशन गैप पर आधारित कहानी
फिल्म की कहानी परिवार और पीढ़ियों के बीच के टकराव और तालमेल को दर्शाती है। इसमें दिखाया जाएगा कि दादी के इस अनोखे फैसले पर परिवार उनका साथ देता है या विरोध करता है। यह फिल्म जेनरेशन एक्स (Film Generation X) से लेकर जेनरेशन जेड तक के दर्शकों को जोड़ने की कोशिश करती है, जिसमें कॉमेडी और इमोशन दोनों का बेहतरीन मिश्रण देखने को मिलेगा।
पैन-इंडिया स्टार कास्ट से सजी फिल्म
फिल्म में बॉलीवुड के साथ-साथ साउथ सिनेमा के कई कलाकार भी शामिल हैं। इसमें सरथ कुमार, निखत हेगड़े, तेजस्विनी कोल्हापुरे और सादिया खतीब जैसे कलाकार नजर आएंगे, जिससे फिल्म की स्टार कास्ट और भी मजबूत हो गई है।
शिमला में हुई शूटिंग
फिल्म की अधिकतर शूटिंग हिमाचल प्रदेश के खूबसूरत शहर शिमला में की गई है। यहां के प्राकृतिक नजारों और शांत वातावरण ने फिल्म को एक आकर्षक विजुअल अपील दी है।
अन्य पढ़े: Bus Accident : कोटा में बस पलटी,बाहर गिरे पैसेंजर्स को ट्रॉले ने कुचला
भव्य क्लाइमेक्स होगा खास आकर्षण
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म का क्लाइमेक्स बेहद भव्य होगा। एंड-क्रेडिट सॉन्ग में शिमला और आसपास के स्कूलों के करीब 700 बच्चे पूरी स्टार कास्ट के साथ नजर आएंगे, जो इसे एक यादगार अनुभव बना देगा। दादी की शादी 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार ह
Read More :