తెలుగు | Epaper

Entertainment : दीपिका पादुकोण की 8 घंटे काम करने की डिमांड को मिल रहा सपोर्ट

digital
digital
Entertainment : दीपिका पादुकोण की 8 घंटे काम करने की डिमांड को मिल रहा सपोर्ट

विक्रांत मैसी ने दिया दीपिका का साथ

दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) की 8 घंटे काम करने की डिमांड को लेकर काफी चर्चा है। कई स्टार्स ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है और ज्यादातर लोगों ने दीपिका की इस डिमांड को सपोर्ट किया है। अब विक्रांत मैसी (vikrant massey) जो दीपिका के साथ काम कर चुके हैं, उन्होंने इस पर अपना रिएक्शन दिया। उन्होंने दीपिका का सपोर्ट किया और कहा कि आने वाले समय में वह भी ऐसा कुछ कर सकते हैं।

मैं खुद भी ऐसा करने वाला हूं जल्दी : विक्रांत

विक्रांत ने फर्स्टपोस्ट को दिए इंटरव्यू में कहा, ‘मैं खुद भी ऐसा करने वाला हूं जल्दी। हो सकता है आने वाले सालों में। मैं बाहर जाना चाहता हूं और कहना चाहता हूं कि हम कोलैब्रेट कर सकते हैं, लेकिन सिर्फ 8 घंटे काम करूंगा। लेकिन इसके साथ ही यह एक च्वाइस हो सकती है क्योंकि अगर मेरा प्रोड्यूसर ऐसा नहीं कर पाएगा किसी वजह तो मैं समझ सकता हूं क्योंकि फिल्म बनाने में काफी चीजें देखनी पड़ती हैं।’

दीपिका

मैं अपनी फीस कम कर दूंगा

विक्रांत ने आगे कहा, ‘पैसा काफी जरूरी होता है, लेकिन मैं अपनी फीस कम कर दूंगा अगर मैं 8 घंटे काम करूंगा, 12 के बजाय। अगर मैं अपने प्रोड्यूसर को 12 घंटे नहीं दे सकता एक दिन का तो मैं अपनी फीस भी कम कर दूंगा। ऐसे ही तो लेना-देना होता है और रही बात उनकी तो मुझे लगता है एक मां होने के नाते वह डिजर्व करती हैं।’

प्रॉफिट शेयर करने की रखी डिमांड

बता दें कि दीपिका, संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म स्पिरिट में प्रभास के साथ लीड रोल में थीं। हालांकि फिर रिपोर्ट्स आई कि दीपिका ने संदीप के सामने 8 घंटे काम करने और प्रॉफिट शेयर करने की डिमांड रखी जो संदीप को मंजूर नहीं थी इसी वजह से संदीप ने दीपिका को फिल्म से बाहर कर दिया। अब फिल्म में दीपिका को हटाकर संदीप ने तृप्ति डिमरी को लिया है।

Read Also : Life in Metro : पंकज की एक्टिंग तो पसंद है, लेकिन इरफान को मिस कर रहे फैंस

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870