తెలుగు | Epaper

Entertainment : कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी के लिए नहीं मांगेंगे माफी : कमल हासन

digital
digital
Entertainment : कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी के लिए नहीं मांगेंगे माफी : कमल हासन

तमिल ने कन्नड़ को जन्म दिया : कमल हासन

दिग्गज अभिनेता और मक्कल निधि मय्यम (एमएनएम) के संस्थापक कमल हासन ने कहा कि वह कन्नड़ भाषा पर अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगेंगे, जिससे कर्नाटक में विवाद छिड़ गया है। चेन्नई में मणिरत्नम निर्देशित ठग लाइफ के ऑडियो लॉन्च के दौरान अभिनेता ने कहा था कि ‘तमिल ने कन्नड़ को जन्म दिया।’ इस टिप्पणी की कर्नाटक के लोगों ने आलोचना की, और कन्नड़ समर्थक संगठनों ने उनके खिलाफ ‘कन्नड़ लोगों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने’ का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने धमकी दी है कि अगर श्री हासन माफी नहीं मांगते हैं तो वे कर्नाटक में बहुभाषी फिल्म की रिलीज पर प्रतिबंध लगा देंगे। फिल्म 5 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है।

कमल हासन ने नहीं मांगी तो बैन होंगी फिल्में

कर्नाटक के मंत्री शिवराज तंगदागी ने शुक्रवार को चेतावनी दी कि यदि अभिनेता कमल हासन कन्नड़ के बारे में की गई अपनी टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांगते हैं तो कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) के निर्णय के अनुसार राज्य में उनकी फिल्मों पर ‘‘प्रतिबंध’’ लगा दिया जाएगा। इस बीच, केएफसीसी के अध्यक्ष एम नरसिम्हलु ने कहा कि प्रदर्शकों और वितरकों ने स्वेच्छा से निर्णय लिया है कि यदि हासन माफी नहीं मांगते हैं तो वे उनकी फिल्म प्रदर्शित नहीं करेंगे।

कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों ने जताई थी नाराजगी

केएफसीसी ने कहा था कि वह कर्नाटक में हासन की फिल्म ‘ठग लाइफ’ को तब तक रिलीज नहीं होने देगी, जब तक वह कन्नड़ के बारे में अपनी विवादास्पद टिप्पणी के लिए 30 मई तक सार्वजनिक रूप से माफी नहीं मांग लेते। अभिनेता-नेता हासन द्वारा अपनी आगामी फिल्म के प्रचार कार्यक्रम के दौरान हाल में कथित तौर पर बयान दिया था कि ‘‘कन्नड़ का जन्म तमिल से हुआ है’’ जिसपर कन्नड़ समर्थक समूहों और सांस्कृतिक संगठनों ने नाराजगी जताई थी और व्यापक तौर पर आक्रोश फैल गया है।

मांफी मांगें कमल हसन!

तंगदागी ने कहा, ‘‘मैंने एक पत्र लिखा है। उसके बाद, फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स ने भी एक अच्छा निर्णय लिया है और कल एक प्रेस वार्ता आयोजित की है जिसमें कहा गया है कि अगर वह दो दिनों में माफी नहीं मांगते हैं तो उनकी फिल्म पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा। मैं कन्नड़ और संस्कृति मंत्री के रूप में फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स को अपनी बधाई देता हूं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम इसकी इजाजत नहीं देंगे। उन्हें माफी मांगनी चाहिए। कन्नड़ के खिलाफ कोई भी हल्की टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर वह माफी नहीं मांगते हैं तो हम अपना फैसला लेंगे।’’ यह पूछे जाने पर कि यदि माफी नहीं मांगी गई तो क्या उनकी फिल्मों पर प्रतिबंध लगा दिया जाएगा तो तंगदागी ने जवाब दिया, ‘हां’। वहीं हासन ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर एक बार फिर माफी मांगने से इनकार करते हुए कहा कि वह कानून और न्याय में विश्वास करते हैं तथा कर्नाटक के लिए उनका प्यार सच्चा है।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870