తెలుగు | Epaper

Entertainment : ‘ठग लाइफ’ ने दर्शकों को किया निराश, फ्लॉप हुई फिल्म!

digital
digital
Entertainment : ‘ठग लाइफ’ ने दर्शकों को किया निराश, फ्लॉप हुई फिल्म!

पहले दिन के मुकाबले भी काफी कम हो गया फिल्म ठग लाइफ का कलेक्शन

मणि रत्नम जैसे दिग्गज निर्देशक और कमल हासन जैसे उम्दा कलाकार की जबर जोड़ी के बावजूद ‘ठग लाइफ’ ने दर्शकों को निराश किया। पहले दिन यानी बीते गुरुवार को इस फिल्म का कलेक्शन महज 15 करोड़ रुपये ही रहा। शुक्रवार तो कलेक्शन में गिरावट दर्ज की गई।

यही हाल वीकएंड यानी शनिवार को भी है। फिल्म का कलेक्शन पहले दिन के मुकाबले भी काफी कम हो गया है। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार फिल्म ‘ठग लाइफ’ ने तीसरे दिन में आकर 4.46 करोड़ रुपये का कलेक्शन ही किया है। फिल्म का कुल कलेक्शन 27.11 करोड़ रुपये है। वीकएंड होने के बावजूद कम संख्या में दर्शक फिल्म देखने पहुंच रहे हैं, इससे अंदाजा लग सकता है कि फिल्म दर्शकों को जमी नहीं है।

ठग लाइफ

फिल्म का बजट लगभग 180- 200 करोड़ रुपये के बीच

कमल हासन की इस फिल्म का बजट लगभग 180- 200 करोड़ रुपये के बीच कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है। जिस गति से यह फिल्म कमाई कर रही है, उससे लगता नहीं है कि अपना बजट वसूल कर पाएगी। वैसे बड़ा बजट और एक्शन की हाई डोज के बावजूद भी दर्शक इस फिल्म को पसंद नहीं कर रहे हैं क्योंकि इसमें कहानी कमजोर है। दर्शक कमल हासन की फिल्में अच्छी कहानी के लिए देखने जाते हैं। यही कारण है कि फिल्म ‘ठग लाइफ’ देखकर कमल हासन के फैंस थोड़ा निराश हुए।

ठग लाइफ के अभिनेता कमल हासन एक गैंगस्टर के रोल में

फिल्म ‘ठग लाइफ’ एक तमिल भाषी गैंगस्टर एक्शन ड्रामा फिल्म है। इसमें कमल हासन एक गैंगस्टर के रोल में ही नजर आए हैं। फिल्म की कहानी अपराध और विश्वासघात के ईद-गिर्द बुनी गई है। फिल्म में कमल हासन शक्तिवेल नाम के एक माफिया के किरदार में नजर आए हैं। फिल्म की स्क्रिप्ट को मणि रत्नम के साथ मिलकर कमल हासन ने लिखा है।

फिल्म ‘ठग लाइफ’ में एक बड़ी स्टार कास्ट

फिल्म ‘ठग लाइफ’ में एक बड़ी स्टार कास्ट मौजूद है। इसमें तृषा कृष्णन, सिलंबरासन, नासर, अशोक सेलवन, अभिरामी, ऐश्वर्या लक्ष्मी, जोजू जॉर्ज, संजना कृष्णमूर्ति और महेश मांजरेकर जैसे एक्टर्स नजर आए हैं। दो बॉलीवुड एक्टर अली फजल और सान्या मल्होत्रा ने भी इस फिल्म में अभिनय किया है।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870