తెలుగు | Epaper

Bollywood : फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Bollywood : फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ रिलीज

मुंबई। बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन (Bollywood Superstar Hrithik Roshan) की आने वाली फिल्म वॉर 2 का पहला गाना ‘आवां जावां’ मेकर्स ने सोशल मीडिया पर रिलीज कर दिया है। गाने के वीडियो में दोनों सितारे रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके डांस मूव्स भी फैन्स को खासा पसंद आ रहे हैं। इस गाने में ऋतिक रोशन के साथ एक्ट्रेस कियारा आडवाणी (Actress Kiyara Advani) की केमिस्ट्री देखने लायक है।

ग्लैमरस लुक गाने में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है

कियारा का गोल्डन आउटफिट और उनका ग्लैमरस लुक गाने में आकर्षण का केंद्र बना हुआ है, जबकि ऋतिक हमेशा की तरह अपने चार्म से दिल जीतते नजर आए। ‘आवां जावां’ को मशहूर गायकों अरिजीत सिंह और निकिता गांधी ने गाया है। संगीत प्रीतम ने दिया है और इसके बोल अनुभवी गीतकार अभिजीत भट्टाचार्य ने लिखे हैं। यह वही टीम है जिसने ब्रह्मास्त्र के सुपरहिट गाने केसरिया को अपनी आवाज और सुरों से सजाया था। गाना एक रोमांटिक ट्रैक है, जिसे रिलीज के महज एक घंटे के भीतर यूट्यूब पर लगभग 2.85 लाख बार देखा जा चुका था।

अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन के दिन लॉन्च किया गया

गाने की रिलीज डेट का खास कारण यह भी था कि यह अभिनेत्री कियारा आडवाणी के जन्मदिन के दिन लॉन्च किया गया, जिससे यह उनके फैन्स के लिए एक खास तोहफा बन गया। फिल्म वॉर 2 के इस गाने को यूट्यूब (Youtube) पर पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा गया कि आवां जावां के प्यार और संगीत को महसूस कीजिए और बीट्स पर झूमिए, क्योंकि आज हमारी फेवरेट कियारा आडवाणी का बर्थडे है। खुद अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी अपने सोशल मीडिया पर गाने का वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि एक समय कबीर के पास उम्मीद, खुशी और प्यार था। वॉर 2 इस साल 14 अगस्त को सिनेमाघरों में हिंदी, तेलुगू और तमिल भाषाओं में रिलीज होगी

कौन अमीर है, सलमान या ऋतिक?

इस अपार संपत्ति ने उन्हें भारत के सबसे अमीर अभिनेताओं में तीसरे स्थान पर ला खड़ा किया है, जो केवल शाहरुख खान और नागार्जुन से पीछे हैं। इतना ही नहीं, ऋतिक की संपत्ति सलमान खान, अक्षय कुमार और आमिर खान जैसे उद्योग के कई बड़े नामों से भी आगे है

Read more : MP : सोनम, राज और अन्य आरोपितों की न्यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ी

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870