Ghattamaneni Jaya Krishna : तेलुगु सिनेमा के सुपरस्टार Mahesh Babu के परिवार से एक और नया चेहरा टॉलीवुड में कदम रख रहा है। महेश बाबू के भाई और दिवंगत अभिनेता रमेश बाबू के बेटे घट्टामनेनी जयकृष्ण अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने जा रहे हैं। उनकी डेब्यू फिल्म का नाम Srinivasa Mangapuram है, जिसका फर्स्ट लुक महेश बाबू ने शनिवार को सोशल मीडिया पर रिलीज किया।
फर्स्ट लुक जारी करते हुए महेश बाबू ने जयकृष्ण और पूरी फिल्म (Ghattamaneni Jaya Krishna) टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने लिखा, “जयकृष्ण की पहली फिल्म ‘श्रीनिवास मंगापुरम’ का फर्स्ट लुक लॉन्च करते हुए खुशी हो रही है। उन्हें बतौर हीरो ऑल द बेस्ट। मजबूत टीम और दिलचस्प शुरुआत… पूरी यूनिट को मेरी शुभकामनाएं।”
अन्य पढ़े: भारत में बेहतर खेल दिखाने को लेकर उत्साहित ग्लेन फिलिप्स
इस फिल्म का निर्देशन ‘RX 100’ के निर्देशक Ajay Bhupathi कर रहे हैं। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन की बेटी राशा तडानी बतौर हीरोइन नजर आएंगी। संगीत की जिम्मेदारी मशहूर संगीतकार जी. वी. प्रकाश कुमार संभाल रहे हैं। वैजयंती मूवीज, आनंदी आर्ट क्रिएशंस और सीके पिक्चर्स जैसी बड़ी प्रोडक्शन कंपनियां इस प्रोजेक्ट से जुड़ी हुई हैं। घट्टामनेनी परिवार की तीसरी पीढ़ी की एंट्री और इतनी मजबूत टीम के साथ आने से फिल्म को लेकर उम्मीदें काफी बढ़ गई हैं।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :