ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Latest Hindi News : भारतीय कलाकार किसी से कम नहीं- दीपिका पादुकोण

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: November 20, 2025 • 1:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । बालीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने देश की कला और संस्कृति को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर पहचान दिलाई है। एक्ट्रेस की मेट गाला, फीफा वर्ल्ड कप (Fifa World Cup) ऑस्कर जैसे प्रतिष्ठित आयोजनों में मौजूदगी ने उन्हें ‘ग्लोबल आइकॉन (Global Icon) का दर्जा दिलाया है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपिका से पूछा गया कि उनके लिए ‘ग्लोबल इंडियन’ होने का क्या मतलब है, उन्होंने बेहद प्रभावशाली जवाब दिया।

अपनी जड़ों और संस्कृति पर गर्व करने की बात

दीपिका ने बताया कि उनके लिए यह शब्द अपनी जड़ों, अपनी संस्कृति और अपनी विरासत को पूरी शान से अपनाने से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक भारतीयों को लगता था कि अंतरराष्ट्रीय पहचान पाने के लिए उन्हें अपनी पहचान बदलनी पड़ेगी, लेकिन वह इस सोच से कभी सहमत नहीं रहीं।

“भारतीय कलाकार किसी से कम नहीं” – दीपिका

दीपिका का कहना है कि भारतीय कलाकारों में किसी भी अंतरराष्ट्रीय कलाकार से कम प्रतिभा नहीं है और उन्हें दूसरों की नकल करने की कोई जरूरत नहीं। उन्होंने कहा, “अगर दुनिया भर की फिल्में और कलाकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर स्वीकार किए जाते हैं, तो भारतीय कलाकारों को अपनी पहचान बदलने की क्या जरूरत है? हमारे साथ कुछ भी गलत नहीं है। ‘ग्लोबल इंडियन (Global Indian) का मतलब है अपने होने पर गर्व करना और उसे दुनिया तक पहुंचाना।”

अब लक्ष्य— नए टैलेंट को मंच देना

इंटरव्यू में उनसे जब पूछा गया कि इतने बड़े मुकाम के बाद अब आगे उनका लक्ष्य क्या है? इस पर दीपिका ने बताया कि अब उन्हें सबसे ज्यादा खुशी दूसरों की प्रतिभा को मंच देने में मिलती है। वह कहानियां बनाने, नए लेखकों, निर्देशकों और रचनात्मक लोगों को आगे बढ़ाने का काम करना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि उनका फोकस अब नए टैलेंट को मौका देने पर है, ताकि भारतीय सिनेमा और भी सशक्त बन सके।

आने वाली फिल्में

वर्कफ्रंट की बात करें तो दीपिका की आने वाली फिल्मों की लिस्ट बेहद मजबूत है। वह जल्द ही शाहरुख़ खान की फिल्म ‘किंग’ में नजर आएंगी। साथ ही, वह अटली की नई फिल्म में भी मुख्य भूमिका में दिखाई देंगी

दीपिका पादुकोण किसकी बीवी हैं?

दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह बॉलीवुड के सबसे पावर कपल्स में से एक हैं. दोनों की नेटवर्थ, कमाई, लग्जरी प्रॉपर्टीज और लाइफस्टाइल हमेशा चर्चा में रहती है.

Read More :

# Fifa WorldCup News # Global Icon News #Actress Deepika News #Breaking News in Hindi #Global Indian News #Hindi News #Latest news #Mumbai news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.