मुंबई । बॉलीवुड सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Deogan) अपने प्रशंसकों के लिए एक के बाद एक बड़ी फिल्मों की सौगात लेकर आ रहे हैं। खास बात यह है कि उनकी आने वाली पाँच फिल्मों में से चार लोकप्रिय फ्रेंचाइजी के बहुप्रतीक्षित सीक्वल हैं, जिससे दर्शकों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। हाल ही में जारी गोलमाल 5 के परिचय वीडियो ने इस उत्साह को और बढ़ा दिया है।
‘गोलमाल 5’ से बढ़ी फैंस की उम्मीदें
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही ‘गोलमाल 5’ में अजय देवगन के साथ अरशद वारसी, तुषार कपूर, कुणाल खेमू और श्रेयस तलपड़े एक बार फिर कॉमेडी का तड़का लगाने को तैयार हैं। वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की कॉमिक-निगेटिव भूमिका में एंट्री फिल्म को और दिलचस्प बना रही है।
‘दृश्यम 3’ से फिर दिखेगा सस्पेंस का जादू
अजय देवगन की चर्चित क्राइम थ्रिलर फ्रेंचाइजी दृश्यम 3 2 अक्टूबर को रिलीज़ होने के लिए तैयार है। इस फिल्म से एक बार फिर सस्पेंस और दमदार अभिनय का संगम देखने को मिलेगा।
हॉरर-थ्रिलर में वापसी ‘शैतान 2’
हाल ही में आई शैतान की सफलता के बाद अब अजय ‘शैतान 2’ में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ ज्योतिका की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था।
एक्शन अवतार में ‘भोला 2’
तमिल फिल्म ‘कैथी’ के हिंदी रीमेक भोला की सफलता के बाद अब ‘भोला 2’ की तैयारी है। इसमें अजय देवगन एक बार फिर दमदार एक्शन अवतार में दिखाई देंगे।
अन्य पढ़े: Father attacks daughter : मांचेरियल में हैरान करने वाली घटना
‘धमाल 4’ और नई फिल्म ‘रेंजर’ भी लाइनअप में
कॉमेडी प्रेमियों के लिए धमाल 4 भी अजय की लिस्ट में शामिल है, जो मल्टीस्टारर एंटरटेनमेंट (Multistar Entertainment) का वादा करती है। इसके अलावा वे नई एक्शन फिल्म ‘रेंजर’ में भी नजर आएंगे, जिसमें संजय दत्त और तमन्ना भाटिया के भी अहम रोल की चर्चा है। अजय देवगन का यह शानदार लाइनअप दर्शाता है कि आने वाले समय में वे बॉक्स ऑफिस पर कॉमेडी, एक्शन और सस्पेंस का तिहरा धमाका करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Read More :