शादी के बाद काम पर लौटीं हिना खान
कैंसर से जंग जीत चुकीं टीवी अभिनेत्री हिना खान ने आज एक इंटरव्यू के दौरान इस खतरनाक बिमारी को लेकर खुलकर बात की और साथ ही इसके इलाज को लेकर भी कई बातों से पर्दा उठाया। हिना खान ने एएनआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा, ‘हमारे प्रधानमंत्री ने एक सपना देखा है और जिस तरह से हम आगे बढ़ रहे हैं, लगता है कि बहुत जल्द हम ‘विकसित भारत’ बन जाएंगे।’ कैंसर के इलाज के बारे में वे कहती हैं, ‘… वैश्विक स्तर पर प्रोटोकॉल एक जैसे हैं। इलाज एक जैसा है और जो दवाइयां दी जाती हैं, वे एक जैसी हैं। मुझे वही दवाइयां दी जाएंगी जो एक ऐसे व्यक्ति को दी जाती हैं, जो आर्थिक रूप से इतना मजबूत नहीं है। दवाओं में कोई अंतर नहीं है।’
रॉकी के साथ शादी के बंधन में बंधीं थी हिना
Hina Khan ने 4 जून को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड रॉकी जायसवाल के साथ शादी के बंधन में बंधीं। वहीं वह 5 जून को वह काम पर भी वापस लौट चुकी हैं। हाल ही में स्टाइल अवॉर्ड में भी हिना खान नजर आईं। इस दौरान पर्पल साड़ी में जलवा बिखेरा। इस दौरान उन्हें देखकर सभी उनकी खूबसूरती के कायल हो गए। उनके चेहरे पर नई दुल्हन वाला नूर, हाथों में मेहंदी और हंसती- खिलखिलाती हंसी से किसी की नजरें ही नहीं हटी। अभिनेत्री Hina Khan ने बीते कल ही अपने लंबे वक्त से बॉयफ्रेंड रहे रॉकी जायसवाल से शादी की है। इसके दूसरे दिन ही वह अपने काम पर निकल गई हैं। ऐसे में उन्होंने यह साबित कर दिया है कि वह कभी रुकती नहीं हैं। Hina Khan शादी के एक दिन बाद ही कोरियाई एक्सपो में पहुंचे हैं।
स्टाइलिश ब्लैक जैकेट पहनी थी हिना खान
कोरियाई एक्सपो में जब Hina Khan पहुंचीं तो उन्होंने स्टाइलिश ब्लैक जैकेट पहनी थी। उनके हाथों में मेहंदी लगी थी। यहां पहुंच कर Hina Khan ने कहा ‘मैंने कल शादी कर ली। मुझे आज एक अहम कार्यक्रम में शामिल होना था। मैं इस प्रोग्राम का हिस्सा बनना चाहती थी। आज मैं यहां हूं। मुझे यहां बुलाने के लिए आपका बहुत-बहुत धन्यवाद।’
- Cricket match toss : सुपर-8 मुकाबला, टॉस जीत जिम्बाब्वे ने चुनी गेंदबाज़ी
- Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
- Ram gopal varma controversy : वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम
- Bangladesh: बांग्लादेशी राष्ट्रपति का बड़ा खुलासा
- Visakhapatnam road accident : सड़क पार करते समय लॉरी की टक्कर, महिला की मौत!