ISRO YUVIKA 2026 : भविष्य में वैज्ञानिक बनने का सपना देखने वाले छात्रों के लिए भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने शानदार अवसर प्रदान किया है। युवा वैज्ञानिक कार्यक्रम युविका–2026 (YUVIKA 2026) के तहत स्कूली विद्यार्थियों को कम उम्र में ही अंतरिक्ष विज्ञान, रॉकेट तकनीक और उपग्रह प्रणालियों की जानकारी दी जाएगी। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र में करियर बनाने की इच्छा रखने वाले छात्रों के लिए यह सुनहरा अवसर माना जा रहा है।
इस कार्यक्रम के लिए 1 जनवरी 2026 तक देश के किसी भी विद्यालय में कक्षा 9 में पढ़ रहे छात्र आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया 27 फरवरी से शुरू होकर 31 मार्च तक चलेगी। आवेदनों की समीक्षा के बाद 13 अप्रैल को पहली चयन सूची और 20 अप्रैल को दूसरी सूची जारी की जाएगी। चयनित विद्यार्थियों को 11 मई से 22 मई तक देशभर के नौ इसरो केंद्रों में विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा।
ये भी पढ़ें: Social media law : क्या छात्रों पर सोशल मीडिया रोक? एपी सरकार का कदम
तिरुवनंतपुरम स्थित विक्रम साराभाई स्पेस सेंटर, (ISRO YUVIKA 2026) श्रीहरिकोटा का सतीश धवन स्पेस सेंटर और बेंगलुरु का यू.आर. राव सैटेलाइट सेंटर जैसे प्रमुख केंद्र इस प्रशिक्षण की मेजबानी करेंगे। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को अंतरिक्ष अनुसंधान और वैज्ञानिक प्रयोगों के प्रति प्रेरित करना है।
चयन प्रक्रिया में केवल अंक ही नहीं बल्कि विद्यार्थियों की प्रतिभा, विज्ञान परियोजनाओं में भागीदारी, ऑनलाइन क्विज़, विज्ञान प्रदर्शनी, खेल, एनसीसी या स्काउट्स एवं गाइड्स गतिविधियों को भी महत्व दिया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को अतिरिक्त 15 प्रतिशत वेटेज दिया जाएगा।
प्रशिक्षण अवधि के दौरान आवास, भोजन और अध्ययन सामग्री इसरो द्वारा निःशुल्क प्रदान की जाएगी। छात्रों के यात्रा खर्च भी वापस किए जाएंगे। मूल टिकट प्रस्तुत करने पर द्वितीय एसी रेल किराया या समकक्ष बस किराया प्रतिपूर्ति किया जाएगा।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :