తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : Bollywood-जैकी श्रॉफ की चमक ‘हीरो’ से शुरू हुई

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : Bollywood-जैकी श्रॉफ की चमक ‘हीरो’ से शुरू हुई

मुंबई । बॉलीवुड अभिनेता जैकी श्रॉफ ने अपने अभिनय करियर के 42 साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म हीरो के रिलीज होते ही जग्गू दादा यानि जैकी श्रॉफ (Jackey Shroff) रातोंरात स्टार बन गए थे। इस बेहद खास मौके पर जैकी श्रॉफ ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी सेक्शन में फिल्म का एक छोटा सा क्लिप साझा करते हुए लिखा, “फिल्म हीरो के 42 साल पूरे।” इस पोस्ट के साथ उन्होंने अपने उस दौर को याद किया, जिसने उन्हें रातोंरात स्टार बना दिया था

फिल्म की कहानी और जैकी का किरदार

फिल्म ‘हीरो’ में जैकी श्रॉफ पहली बार लीड रोल (Lead Roll) में नजर आए थे। उन्होंने फिल्म में जैकी दादा नाम के एक गैंगस्टर का किरदार निभाया था, जो पुलिस कमिश्नर की बेटी राधा, यानी मीनाक्षी शेषाद्रि का अपहरण करता है। कहानी में आगे चलकर यह किरदार प्रेम और पश्चाताप के रास्ते पर चलता है और खुद को बदल लेता है।

रोमांच, एक्शन और रोमांस की कहानी

रोमांच, एक्शन और रोमांस से भरपूर इस फिल्म ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। फिल्म में अमरीश पुरी और संजीव कुमार जैसे दिग्गज कलाकारों की मौजूदगी ने इसे और मजबूत बनाया।

जैकी श्रॉफ की सुपरहिट फिल्में और करियर

हीरो’ की सफलता के बाद जैकी श्रॉफ ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। उन्होंने ‘कर्मा’, ‘राम-लखन’, ‘खलनायक’, ‘सौदागर’, ‘बॉर्डर’ और ‘रंगीला’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में यादगार भूमिकाएं निभाईं। अपनी दमदार आवाज, अनोखे स्टाइल और सहज अभिनय के दम पर उन्होंने बॉलीवुड में एक अलग मुकाम हासिल किया।

सादगी और जमीन से जुड़ा स्वभाव

हालांकि, जब उनका स्टारडम (Stardaum) चरम पर था, तब भी उनकी सादगी और जमीन से जुड़ा स्वभाव लोगों को खूब पसंद आया। कहा जाता है कि अपार सफलता के बावजूद जैकी श्रॉफ लंबे समय तक उसी चॉल में रहे, जहां उनका बचपन बीता था।

आगामी फिल्म और नई भूमिका

काम के मोर्चे पर जैकी श्रॉफ जल्द ही फिल्म ‘तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी’ में नजर आने वाले हैं। समीर विद्वांस के निर्देशन में बनी यह फिल्म धर्मा प्रोडक्शंस और नमः पिक्चर्स के बैनर तले रिलीज होगी। फिल्म में कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे के साथ जैकी श्रॉफ और नीना गुप्ता भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे

जैकी श्रॉफ किस धर्म के हैं

जैकी श्रॉफ किसी एक धर्म से बंधे नहीं हैं; वे मूल रूप से एक गुजराती बनिया परिवार से हैं और हिंदू धर्म से आते हैं, लेकिन उनकी मां तुर्की मूल की थीं और उनकी शिक्षा और जीवन में मानवता और इंसानियत को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है, 

Read More :

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870