ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Latest Hindi News : Mumbai- अंकिता लोखंडे ने बिताए दिनों की यादों को किया साझा

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 19, 2025 • 12:42 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । हाल ही में अभिनेत्री अंकिता लोखंडे (Ankita Lokhande) ने फिल्म इंडस्ट्री के सुनहरे दौर को याद करते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर साझा किया है। इस वीडियो में अंकिता, अभिनेत्री माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) के मशहूर गाने ‘पालकी पे होके सवार’ पर अपने भावपूर्ण एक्सप्रेशंस और खूबसूरत डांस के जरिए उस दौर को श्रद्धांजलि देती नजर आ रही हैं

सोशल मीडिया पर भावनाओं का इज़हार

अंकिता ने यह वीडियो इंस्टाग्राम (Video Instagram) पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा कि 80–90 के दशक के गाने सिर्फ सुनने के लिए नहीं होते थे, बल्कि उन्हें दिल से महसूस किया जाता था। उन्होंने माधुरी दीक्षित को महज एक अभिनेत्री नहीं, बल्कि एक एहसास बताया। अंकिता ने यह भी सवाल उठाया कि क्या आज की पीढ़ी को वैसी आवाजें, वैसी अदाएं और वैसा जादू फिर से देखने-सुनने को मिलेगा।

स्वर्णिम युग की यादें और सीख

उन्होंने माना कि मौजूदा दौर में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, लेकिन उस समय की भावनात्मक गहराई अब कम नजर आती है। अभिनेत्री ने यह भी साझा किया कि वह खुद को बेहद खुशकिस्मत मानती हैं कि उन्होंने उस स्वर्णिम युग को देखा और जिया, भले ही वह उनका बचपन रहा हो। अंकिता के मुताबिक, उसी दौर के गानों और कलाकारों ने उन्हें सपने देखने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वह आज भी उस दौर से सीखती हैं और वहीं से उन्हें अपने अभिनय के लिए ऊर्जा और भावनाएं मिलती हैं।

‘पालकी पे होके सवार’ का स्वर्णिम इतिहास

पालकी पे होके सवार’ गाना 1993 में रिलीज हुई सुपरहिट फिल्म ‘खलनायक’ का हिस्सा था। इस गीत को अल्का यागनिक ने अपनी मधुर आवाज में गाया था, जबकि इसके बोल आनंद बक्शी ने लिखे थे और संगीत लक्ष्मीकांत–प्यारेलाल ने दिया था। गाने में माधुरी दीक्षित की अदाओं और नृत्य ने इसे अमर बना दिया।

फिल्म और इसके किरदारों की लोकप्रियता

आज भी यह गीत शादियों, कार्यक्रमों और सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जाता है। फिल्म ‘खलनायक’ का निर्देशन सुभाष घई ने किया था और इसमें माधुरी दीक्षित के साथ संजय दत्त और जैकी श्रॉफ मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे। संजय दत्त का डायलॉग ‘नायक नहीं, खलनायक हूं मैं’ आज भी दर्शकों के बीच उतना ही लोकप्रिय है।

पुराने गानों और कलाकारों का जादू

अंकिता लोखंडे का यह वीडियो एक बार फिर साबित करता है कि पुराने गानों और कलाकारों का जादू समय के साथ और भी गहरा होता चला जाता है। मालूम हो कि 80 और 90 के दशक के फिल्मी गाने आज भी लोगों के दिलों में खास जगह बनाए हुए हैं। उस दौर के गीत न सिर्फ सुने जाते थे, बल्कि महसूस किए जाते थे

अंकिता लोखंडे के परिवार में कौन-कौन हैं?

लोखंडे का जन्म तनुजा लोखंडे के रूप में 19 दिसंबर 1984 को इंदौर में हुआ था  उनका जन्म एक मराठी परिवार में शशिकांत लोखंडे और शिक्षिका वंदना फडनीस लोखंडे के घर हुआ था।उनके दो भाई सूरज और अर्पण और एक बहन ज्योति भी हैं। स्नातक होने के बाद, वह अभिनय में अपना करियर बनाने के लिए 2005 में मुंबई आ गईं।

अंकिता लोखंडे की शादी के लहंगे की कीमत कितनी है?

अंकिता ने तो सीधा अम्बानी को टक्कर देने वाली शादी की थी कहा जाता है इस royal wedding पर नब्बे करोड़ का खर्चा हुआ था अंकिता ने पहना था मनीष मल्होत्रा का stunning golden लहंगा सिर्फ अंकिता का लहंगा ही सात करोड़ का था जिसे बनाने में लगे थे पूरे सोलह सौ घंटे।

Read More :

# Madhuri Dixit News #Ankita Lokhande News #Breaking News in Hindi #Dance News #Hindi News #Latest news #Palki News #Video Instagram News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.