Leak : फिल्म के सेट से लीक हुआ रणवीर सिंह का वीडियो

Read Time:  1 min
रणवीर सिंह
रणवीर सिंह
FONT SIZE
GET APP

बर्थडे पर फिल्म धुरंधर का रिलीज हुआ था फर्स्ट लुक

रणवीर सिंह (Ranveer Singh) के बर्थडे पर फिल्म धुरंधर (Dhurandhar) का फर्स्ट लुक टीजर रिलीज हुआ था। उस वीडियो में रणवीर के लुक ने सबका दिल जीत लिया था। फैंस इस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हैं। अब इस बीच सेट से रणवीर का एक वीडियो लीक हो गया है जिसमें रणवीर अपने हाथ में बंदूक पकड़े एक शख्स के पीछे भाग रहे हैं

रणवीर वीडियो में खुद को तैयार करते आए नजर

वीडियो में रणवीर खुद को तैयार कर रहे हैं और इसे देखकर फैंस की एक्साइटमेंट और बढ़ गई है। फैंस कमेंट कर रहे हैं कि काफी जबरदस्त एक्शन दिखने वाला है फिल्म में। वहीं एक ने लिखा कि आपको देखकर फिल्म से काफी उम्मीद की जा रही है। एक ने लिखा कि बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्म आने वाली है।

आदित्य धर कर रहे हैं मूवी को डायरेक्ट

धुरंधर को आदित्य धर डायरेक्ट कर रहे हैं जिन्होंने इससे पहले उरी द सर्जिकल स्ट्राइक डायरेक्ट की थी। फिल्म में रणवीर के अलावा आर माधवन, संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल और सारा अर्जुन भी हैं।

सारा और रणवीर के उम्र के फासले पर लोगों ने किए कमेंट

जब टीजर रिलीज हुआ तब सारा और रणवीर के उम्र के फासले पर भी काफी लोगों ने कमेंट किया। कुछ का कहना है कि दोनों के बीच 20 साल का उम्र का फासला ज्यादा है और यह अच्छा नहीं लग रहा है। सारा का इस फिल्म के जरिए बतौर लीड एक्ट्रेस डेब्यू हो रहा है। धुरंधर 5 दिसंबर को रिलीज होने वाली है।

रणवीर फिल्म डॉन 3 में भी आएंगे नजर

वैसे इस फिल्म के अलावा रणवीर फिल्म डॉन 3 में भी नजर आएंगे जिसे फरहान अख्तर डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले फरहान की डॉन और डॉन 2 में शाहरुख खान थे, लेकिन अब तीसरे पार्ट में रणवीर की एंट्री हो गई है। रणवीर के साथ फिल्म में कृति सेनन लीड रोल में होंगी।

रणवीर सिंह

क्या रणवीर सिंह नॉन वेज खाते हैं?

पहले रणवीर सिंह नॉन-वेज खाते थे और मटन पसंद था, लेकिन अब उन्होंने वेगन डाइट अपना ली है और पूरी तरह शाकाहारी जीवनशैली अपना चुके हैं।

रणवीर सिंह का गांव कौन सा है?

रणवीर सिंह का कोई पारंपरिक ग्रामीण गाँव नहीं है। उनका जन्म 6 जुलाई 1985 को बॉम्बे (अब मुंबई), महाराष्ट्र में हुआ और वे बांद्रा इलाके में पले‑बढ़े थे।

क्या दीपिका और रणवीर के बच्चे हैं?

हां। दीपिका पदुकोण और रणवीर सिंह की एक बेटी है, जिसका नाम दुआ पदुकोण सिंह रखा गया है। उनका जन्म 8 सितंबर 2024 को मुंबई के HN Reliance अस्पताल में हुआ था।

Read Also : TTD: टीटीडी में संयुक्त मुद्दों पर धर्मार्थ मंत्री की समीक्षा बैठक

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।