తెలుగు | Epaper

arshad warsi: पढ़ाई छोड़ किया काम, घर-घर जाकर बेचे मेकअप प्रोडक्ट्स,आज करोड़ों के हैं मालिक

digital@vaartha.com
[email protected]

बॉलीवुड एक्टर ने इंडस्ट्री में आने से पहले बहुत हार्डवर्क किया है। आज उनकी नेटवर्थ करोड़ों में है। आइए आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

बॉलीवुड के कई ऐसे एक्टर्स हैं जिन्होंने इंडस्ट्री में हार्डवर्क कर अपनी पहचान बनाई है। टैलेंट के दम पर आज वो उस मुकाम पर हैं जहां हर किसी एक्टर के पहुंचने का सपना होता है। आज हम जिस एक्टर की बात करने जा रहे हैं उनकी एक्टिंग और कॉमिक टाइम का हर कोई दीवाना है। लेकिन एक्टर ने इंडस्ट्री में अपनी ये पहचान बहुत मेहनत करके बनाई है। उन्होंने छोटी उम्र में पढ़ाई छोड़ घर-घर जाकर मेकअप बेचा है। आज वो करोड़ों के मालिक हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं अरशद वारसी की। आज वो अपना 57वां बर्थडे मना रहे हैं। आइए इस खास मौके पर हम आपको उनके जीवन से जुड़ी कुछ खास बातें बताते हैं।

छोटी उम्र में जिम्मेदारियां

अरशद वारसी ने छोटी उम्र से ही जिम्मेदारियों का बोझ उठाना शुरू कर दिया था। जब वो 14 साल के थे तो उनके माता-पिता का निधन हो गया था। इसके बाद वो और उनका भाई अकेले रह गए। हालांकि उनके पास दो घर थे लेकिन किराएदारों ने उन्हें गुमराह कर घर हड़प लिए। इसके बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा और पेट पालने के लिए 10वीं की पढ़ाई छोड़कर काम करना शुरू करना पड़ा।

इन मूवीज में किया काम

अरशद घर-घर जाकर मेकअप प्रोडक्ट्स बेचते थे। अरशद को डांसिंग का पहले से ही काफी शौक था। उन्हें अकबर सामी की डांस टीम में शामिल होने का मौका मिला। इसके बाद उन्होंने बॉलीवुड में कदम रखा और ‘ठिकाना’ और ‘काश’ मूवी के गानों को कोरियोग्राफ किया। वहीं इसके बाद उन्होंने एक्टिंग में कदम रखा और साल 1996 में ‘तेरे मेरे सपने’ से डेब्यू किया। ये बॉक्स ऑफिस पर काफी हिट हुई थी। इसके बाद उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर कई सुपरहिट फिल्में दी। इनमें ‘मुन्नाभाई एमबीबीएस’, ‘जॉली एलएलबी’, ‘गोलमाल’, ‘इश्किया’, ‘धमाल’ और ‘जानी दुश्मन’ जैसी मूवीज की। इसके साथ-साथ एक्टर ‘जरा नचके दिखा’ और ‘नच बलिए’ जैसे डांसिंग रियलिटी शोज भी जज कर चुके हैं।

Read more: Actor : जुगल हंसराज नीली आंखों वाले एक्टर की बॉलीवुड में संघर्षभरी कहानी

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870