తెలుగు | Epaper

Miss you Dad : पुण्यतिथि पर प्रियंका चोपड़ा ने पिता को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात

Ankit Jaiswal
Ankit Jaiswal
Miss you Dad : पुण्यतिथि पर प्रियंका चोपड़ा ने पिता को दी श्रद्धांजलि, कही यह बात

प्रियंका चोपड़ा के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा की 12वीं पुण्यतिथि

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने अपने दिवंगत पिता को उनकी पुण्यतिथि पर याद किया है। साथ ही भावुक कर देने वाला संदेश भी लिखा है। अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर अपने निजी जीवन से जुड़े पलों को साझा करती रहती हैं। अभिनेत्री के पिता डॉ. अशोक चोपड़ा का 10 जून 2013 में बीमारी के चलते निधन हो गया था। बीते मंगलवार को एक्ट्रेस के पिता की 12वीं पुण्यतिथि थी। इस मौके पर अभिनेत्री ने अपने पिता को याद करते हुए देर रात एक तस्वीर शेयर की है, जो दिल को छू लेने वाली है। आइए जानते हैं एक्ट्रेस ने क्या कहा।

मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर प्रियंका चोपड़ा ने लगाई स्टोरी

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा ने अपने पिता की 12वीं पुण्यतिथि पर मंगलवार देर रात इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की। साझा किए गए पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने बचपन की एक तस्वीर साझा की है, जिसमें वो पिता के साथ दिख रही हैं। उन्हें याद करते हुए अभिनेत्री ने लिखा, ‘मैं आपको हर दिन याद करती हूं, पापा।’ इस तस्वीर में वो पिता संग किसी बर्फीली जगह पर छुट्टियों को एंजाय करती दिख रही हैं। आपको बताते चलें कि अभिनेत्री प्रिंयका चोपड़ा अपने पिता के निधन के कुछ दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं।

प्रियंका चोपड़ा

उस समय एक्ट्रेस ‘मैरीकॉम’ फिल्म की शूटिंग कर रही थीं। एक्ट्रस ने रेड सी फिल्म फेस्टिवल में बताया था कि वो अपने पिता के अंतिम संस्कार के चार दिनों बाद ही काम पर वापस लौट आई थीं, क्योंकि उनके पिता यही चाहते थे। इसके अलावा एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने अपना सारा दुख फिल्म की फाइट वाली सीन में लगा दिया था।

कई बेहतरीन फिल्में दी हैं प्रियंका चोपड़ा ने

बॉलीवुड में अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने कई बेहतरीन फिल्में दी हैं। उन्हें आखिरी बार 2019 में ‘द स्काई इज पिंक’ में देखा गया था। वह जल्द ही कई हॉलीवुड फिल्मों के अलावा बॉलीवुड की फिल्म ‘कृष 4’ में भी नजर आने वाली हैं। वहीं, इस समय वह ‘एसएसएमबी 29’ की शूटिंग में व्यस्त हैं।

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

Drive Review आदि पिनिशेट्टी अच्छी एक्टिंग पर थ्रिल गायब

कोलकाता में मेसी कार्यक्रम में हंगामा फैंस को एक झलक भी नहीं मिली

कोलकाता में मेसी कार्यक्रम में हंगामा फैंस को एक झलक भी नहीं मिली

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रजनीकांत 75 उनकी पसंदीदा डिशें और वे किन भोजन से दूर रहते हैं…

रोशन कनकला का दमदार जंगल अवतार और शानदार एक्शन…

रोशन कनकला का दमदार जंगल अवतार और शानदार एक्शन…

हिट बनने के लिए कितनी कमाई ज़रूरी?…

हिट बनने के लिए कितनी कमाई ज़रूरी?…

रणवीर सिंह की फिल्म ने ₹232 करोड़ पार कर War 2 को पछाड़ा…

रणवीर सिंह की फिल्म ने ₹232 करोड़ पार कर War 2 को पछाड़ा…

Madras Court ने Akhanda II की रिलीज़ को मंजूरी दी, Eros–14 Reels विवाद सुलझा…

Madras Court ने Akhanda II की रिलीज़ को मंजूरी दी, Eros–14 Reels विवाद सुलझा…

हैदराबाद में आवारा कुत्तों की समस्या बरकरार, SC आदेशों के पालन में GHMC पीछे

हैदराबाद में आवारा कुत्तों की समस्या बरकरार, SC आदेशों के पालन में GHMC पीछे

बालैया का जबरदस्त तांडव…

बालैया का जबरदस्त तांडव…

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

धर्मेंद्र के जन्मदिन पर सनी देओल भावुक, साझा किया दिल छू लेने वाला वीडियो

Mumbai-धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, साझा किया खास संदेश

Mumbai-धर्मेंद्र के जन्मदिन पर भावुक हुईं हेमा मालिनी, साझा किया खास संदेश

अखंडा 2 को कोर्ट से मंजूरी | बालकृष्ण की फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज…

अखंडा 2 को कोर्ट से मंजूरी | बालकृष्ण की फिल्म 12 दिसंबर को रिलीज…

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870