मुंबई । फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में झांसी की रानी (Jhansi ki Rani) का रोल निभाने को लेकर सांसद और बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने अपने अनुभव साझा किया। शिरडी साईं बाबा के दर्शन करने के बाद एक्ट्रेस कंगना रनौत ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि यह हमारा सौभाग्य है कि शिरडी साईं बाबा के दर्शन का मौका मिला। बाबा की आरती की और दर्शन किए। इस क्षेत्र का कायाकल्प पूरी तरह से बदल गया और काफी विकास हुआ। स्वच्छता अभियान यहां पर प्रत्यक्ष रूप से दिखाई देता है।
झांसी की रानी का रोल निभाकर उन्हें एक नया जन्म मिला
उन्होंने कहा कि फिल्म मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी में झांसी की रानी का रोल निभाकर उन्हें एक नया जन्म मिला। वह झांसी की रानी फिल्म से पुनर्जीवित हुईं। फिल्म इंडस्ट्री ने जो मेरी इमेज खराब कर रखी थी, उसमें भी परिवर्तन आया। कंगना रनौत ने आगे कहा कि इस फिल्म के जरिए उन्हें देश और आजादी के संघर्ष के बारे में जानने को मिला।
हमारी वीरांगनाओं पर और फिल्म बननी चाहिए : कंगना
स्कूल में छोटे-छोटे बच्चे झांसी की रानी पर कार्यक्रम करते हैं और झांसी की रानी का किरदार निभाते हैं तो यह देखकर बहुत अच्छा लगता है। हमारी वीरांगनाओं पर और फिल्म बननी चाहिए। उन्होंने लोगों से अपील की कि जब भी आप अपने बच्चों के साथ दिल्ली आएं तो प्रधानमंत्री संग्रहालय में जो लाइट एंड साउंड शो होता है, उसे जरूर देखें। इस लाइट एंड साउंड शो में अलग-अलग वीरांगनों की कहानियां हैं, जिन्हें मैंने आवाज दी है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित किया था। इस मौके पर सांसद कंगना रनौत ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर पीएम के भाषण को शानदार बताया।
कंगना राणावत के पति का नाम क्या है?
लेहरें रेट्रो के साथ एक नए इंटरव्यू में जरीना वहाब ने आदित्य पंचोली के साथ अपने रिश्ते के बारे में बात की, जिनके साथ उनकी शादी को तीन दशक से अधिक समय हो गया है। साथ ही यह भी बताया कि कंगना अक्सर उनके घर आती थीं और आदित्य उनके साथ काफी अच्छे से रहते थे।
कंगना ने अपना बंगला क्यों बेचा?
कंगना रनौत ने अपनी फिल्म ‘इमरजेंसी ‘की रिलीज में देरी के कारण आर्थिक तंगी के चलते अपना मुंबई स्थित बंगला 32 करोड़ रुपये में बेच दिया। सेंसर सर्टिफिकेट संबंधी समस्याओं के कारण फिल्म की रिलीज टाल दी गई थी। 2017 में 20.7 करोड़ रुपये में खरीदी गई यह संपत्ति कमलिनी होल्डिंग्स को बेच दी गई थी।
Read more : Bihar : 22 अगस्त को पीएम मोदी आयेंगे गयाजी, कई योजनाओं की देंगे सौगात