Prabhas Raja Saab : प्रभास की आने वाली फिल्म ‘द राजासाब’ को लेकर चल रही पोस्टपोनमेंट की खबरों पर अब ब्रेक लग गया है। मेकर्स ने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि यह फिल्म संकरी त्योहार के मौके पर, 9 जनवरी को रिलीज़ होगी। इस अपडेट से फैन्स के बीच जारी सभी कन्फ्यूज़न खत्म हो गया है।
निर्देशक मारुति की इस फिल्म में हॉरर, कॉमेडी और रोमांस का एक खास मिश्रण देखने को मिलेगा। टीम का कहना है कि प्रभास इस फिल्म में पूरी तरह एंटरटेनमेंट से भरपूर रोल में नजर आएंगे। सोशल मीडिया पर फिल्म में देरी हो रही है ऐसे चर्चे चल रहे थे, लेकिन अब रिलीज़ डेट दोबारा कन्फर्म कर दी गई है।
Read also : Breaking News: Forex: विदेशी मुद्रा भंडार में लौटी मजबूती
Raja Saab Cast & Expectations
‘बाहुबली’ के बाद पैन इंडिया स्टार बने प्रभास बड़े एक्शन (Prabhas Raja Saab) प्रोजेक्ट्स के साथ-साथ कॉमेडी एंटरटेनर्स पर भी फोकस कर रहे हैं। इसलिए ‘द राजासाब’ पर शुरू से ही जबरदस्त एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है।
फिल्म में मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल और ऋद्धि कुमार मुख्य अभिनेत्रियों की भूमिकाओं में हैं। कहानी में हॉरर के साथ रोमांस और हास्य को मिलाकर प्रभास का नया रूप दिखाने की तैयारी है। फिल्म को पीपुल्स मीडिया फैक्ट्री बड़े स्तर पर प्रोड्यूस कर रही है।
Raja Saab Promotions – दो बड़े इवेंट्स की तैयारी
फिल्म प्रमोशन को लेकर मेकर्स ने बड़ा प्लान तैयार किया है। टीम ‘द राजासाब’ के लिए दो प्री-रिलीज़ इवेंट्स करने की योजना बना रही है — एक अमेरिका में, और दूसरा विजयवाड़ा या विशाखापट्टनम में। खबर है कि इनमें से एक इवेंट 27 दिसंबर को आयोजित किया जा सकता है।
प्रभास की अंतरराष्ट्रीय लोकप्रियता को देखते हुए मेकर्स ओवरसीज़ प्रमोशन पर भी खास जोर दे रहे हैं। रिलीज़ डेट और दो ग्रैंड इवेंट्स की खबरों से फैन्स में उत्साह और बढ़ गया है। अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि संक्रांति की रेस में ‘द राजासाब’ कितनी बड़ी हिट बनती है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :