मुंबई । भोजपुरी सिनेमा इंडस्ट्री में कलाकारों के बीच आपसी सपोर्ट की झलक सोशल मीडिया पर लगातार देखने को मिल रही है। इसी कड़ी में अभिनेत्री रानी चटर्जी (Actress Rani Chatterjee) का एक नया वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया (Social Media) पर खूब वायरल हो रहा है।
‘सईयां जी सेल्फिश’ पर रानी चटर्जी का एक्सप्रेशन गेम
रानी चटर्जी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर (video Share) किया है, जिसमें वह दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे के चर्चित गाने ‘सईयां जी सेल्फिश’ पर शानदार एक्सप्रेशन्स देती नजर आ रही हैं। वीडियो में रानी हर बोल पर चेहरे के हाव-भाव से ऐसा असर छोड़ती हैं कि फैंस उन्हें देखे बिना रह नहीं पा रहे।
बिना डायलॉग बोले दिल जीतने का अंदाज़
रानी का यह अंदाज़ दिखाता है कि वह सिर्फ डायलॉग से ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेशन्स के जरिए भी अपनी परफॉर्मेंस से बहुत कुछ कह सकती हैं। उनका यह वीडियो मजेदार होने के साथ-साथ उनके अभिनय कौशल को भी बखूबी दर्शाता है।
कैप्शन ने भी लूटा फैंस का दिल
वीडियो शेयर करते हुए रानी चटर्जी ने हल्के-फुल्के अंदाज में कैप्शन लिखा, आप जले हुए सैया ग्रीस निकले। आम्रपाली की आवाज और मेरे चेहरे के इस कॉम्बो के बारे में क्या कहना।” उनका यह कैप्शन भी सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।
सोशल मीडिया पर जबरदस्त रिएक्शन
रानी की इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कमेंट सेक्शन में दिल और फायर इमोजी की भरमार है और यूजर्स उनके एक्सप्रेशन्स की जमकर तारीफ कर रहे हैं।
गाने की टीम और लोकप्रियता
‘सईयां जी सेल्फिश’ गाने को खुद दिनेश लाल यादव निरहुआ और आम्रपाली दुबे ने अपनी आवाज दी है। इसके बोल श्याम देहाती ने लिखे हैं, जबकि संगीत साजन मिश्रा ने तैयार किया है। गाने में आम्रपाली दुबे के साथ एजाज अहमद भी नजर आ रहे हैं।
वर्कफ्रंट पर भी रानी चटर्जी एक्टिव
रानी चटर्जी न सिर्फ फिल्मों और सोशल मीडिया पर बल्कि टीवी पर भी काफी एक्टिव हैं। इन दिनों वह टीवी सीरियल ‘प्रथाओं की ओढ़े चुनरी: बींदणी’ में निगेटिव किरदार निभा रही हैं, जिसे दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।इसके अलावा उनकी आने वाली फिल्मों में ‘परिणय सूत्र’ और ‘यूपी वाली-बिहार वाली’ शामिल हैं।
रानी चटर्जी का जीवन परिचय क्या है?
रानी चटर्जी (असली नाम सबीहा शेख) एक लोकप्रिय भोजपुरी अभिनेत्री हैं, जिनका जन्म 3 नवंबर 1989 को मुंबई में हुआ था, और उन्होंने “ससुरा बड़ा पैसावाला” (2004) से डेब्यू किया, जो सुपरहिट रही और उन्हें भोजपुरी सिनेमा की “क्वीन” के रूप में स्थापित किया, उन्होंने कई सफल फिल्मों और वेब सीरीज में काम किया और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं।
रानी चटर्जी का वजन कितना है?
सबसे ज्यादा वजन कब बढ़ा था 2019 में मैंने एक्सरसाइज शुरू किया, मैं एक्सरसाइज को लेकर इतनी पैशनेट हो गई थी कि 18 किलो घटाकर मैं 62 किलो में आ गई थी.
Read More :