Entertainment : एटली की फिल्म में रश्मिका मंदाना

Read Time:  1 min
रश्मिका
रश्मिका
FONT SIZE
GET APP

दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा अब रश्मिका का नाम आया सामने

शाहरुख खान (Shahrukh Khan) की जवान डायरेक्ट करने वाले डायरेक्टर एटली कुमार (Atlee Kumar) इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म जिसका टाइटल अभी AA22xA6 है को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म के लिए दीपिका पादुकोण और अल्लू अर्जुन के अलावा अब रश्मिका मंदाना का नाम भी सामने आ रहा है। अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना की जोड़ी इससे पहले फिल्म पुष्पा में नजर आई थी। फैंस को ये जोड़ी खूब पसंद आई थी। अब एटली की फिल्म में रश्मिका के होने की खबर पर फैंस काफी उत्साहित हैं

एटली की फिल्म में रश्मिका की एंट्री

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, ‘एटली की इस फिल्म का रश्मिका मंदाना भी हिस्सा हैं। एक्ट्रेस इस फिल्म में अपने करियर के सबसे डेयरिंग रोल में नजर आएंगी। इस फिल्म में रश्मिका और अल्लू के बीच के डायनामिक्स पुष्पा से बिलकुल अलग होंगे।’

रश्मिका

अवतार जैसी फिल्म बनाना चाह रहे हैं एटली

फिल्म से जुड़े सूत्रों ने पोर्टल को बताया कि एक्ट्रेस का लुक टेस्ट पूरा हो गया है। फिल्म के बारे में बात करते हुए सूत्रों ने कहा कि इस फिल्म के जरिए एटली अपनी खुद की एक अवतार जैसी फिल्म बनाना चाह रहे हैं जो दो अलग-अलग यूनिवर्स में सेट होगी। कई रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया गया है कि इस फिल्म में जाह्नवी कपूर, मृणाल ठाकुल और समंथा भी नजर आ सकती हैं। हालांकि, अभी तक सिर्फ दीपिका के फिल्म में होने का अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज किया गया है। बाकी किसी एक्ट्रेस के लिए अभी मेकर्स की तरफ से कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

रश्मिका मंदाना का धर्म क्या है?

रश्मिका का धर्म हिंदू है। वह कर्नाटक में जन्मी हैं और एक ब्राह्मण परिवार से संबंध रखती हैं। रश्मिका भारतीय संस्कृति और परंपराओं का पालन करती हैं।

रश्मिका मंदाना का लवर कौन था?

रश्मिका का लवर और मंगेतर अभिनेता रक्षित शेट्टी थे। दोनों की सगाई 2017 में हुई थी, लेकिन बाद में 2018 में दोनों ने सगाई तोड़ दी।

रश्मिका मंदाना कितने पैसे लेती है?

एक फिल्म के लिए रश्मिका मंदाना लगभग 4 से 5 करोड़ रुपये फीस लेती हैं। विज्ञापनों और ब्रांड एंडोर्समेंट से भी वह करोड़ों की कमाई करती हैं।

Read Also : Uttar Pradesh : 3200 महिला कंडक्टरों की रोडवेज में भर्ती जल्द

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।