ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Mumbai- बेटी समीशा संग योग करती नजर आईं शिल्पा शेट्टी, वीडियो वायरल

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 17, 2026 • 12:17 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । सोशल मीडिया पर बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी (Actress Shilpa Shetty) ने एक ऐसा प्रेरणादायक वीडियो साझा किया, जिसमें फिटनेस के साथ-साथ मां-बेटी के खूबसूरत और भावनात्मक रिश्ते की झलक भी देखने को मिली। यह वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींच रहा है और खूब सराहा जा रहा है।

बेटी संग योग करती नजर आईं शिल्पा

दरअसल, शिल्पा शेट्टी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट (Instagram Account) पर एक प्यारा सा वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह अपनी नन्ही बेटी समीशा शेट्टी कुंद्रा के साथ योग करती नजर आ रही हैं।

मासूम बातचीत ने जीता दिल

वीडियो में दोनों मां-बेटी योग मैट पर लेटकर उभय पादंगुष्ठासन करने की कोशिश करती हैं। इस दौरान शिल्पा अपनी बेटी को प्रोत्साहित करती हैं, लेकिन छोटी समीशा मासूमियत से कहती है कि वह इसे नहीं कर पा रही।

मां के हौसले से बनी ‘लिटिल योगी’

एक मां होने के नाते शिल्पा शेट्टी अपनी बेटी को हौसला देती हैं और प्यार से समझाती हैं कि ऐसा कुछ भी नहीं है, जो आप नहीं कर सकती। इसके बाद दोनों अनंतासन करती नजर आती हैं और समीशा इस बार आसन को अच्छे से कर लेती हैं।

बच्चों में अच्छी आदतों पर जोर

इस मनमोहक वीडियो को साझा करते हुए शिल्पा ने अपनी बेटी को ‘लिटिल योगी’ (Littile yogi) बताया और लिखा कि फिट और मजबूत बने रहने की उनकी सबसे बड़ी प्रेरणा वही हैं। उन्होंने बच्चों में छोटी उम्र से ही अच्छी आदतें डालने के महत्व पर जोर दिया।

फिटनेस और लाइफ बैलेंस का संदेश

शिल्पा ने अपने फिटनेस मंत्र को साझा करते हुए कहा कि बैलेंस सिखाया नहीं जाता, बल्कि रोज की आदतों से अपने आप आता है। यह संदेश जीवन के हर क्षेत्र में अनुशासन और नियमितता की अहमियत को दर्शाता है।

परिवार संग खास पल करती हैं शेयर

बता दें कि शिल्पा शेट्टी ने राज कुंद्रा से 22 नवंबर 2009 को शादी की थी। 2012 में उनके बेटे वियान का जन्म हुआ, जबकि 2020 में सरोगेसी के जरिए उनकी बेटी समीशा का जन्म हुआ।

अन्य पढ़े: USA- होर्मुज संकट के बीच भारत को झटका, रूस से सस्ते तेल पर अमेरिका की सख्ती

फिटनेस आइकन के रूप में पहचान

बॉलीवुड में जब भी योग और स्वस्थ जीवनशैली की बात होती है, तो शिल्पा शेट्टी का नाम सबसे पहले आता है। वह न केवल खुद को फिट रखती हैं, बल्कि लगातार लोगों को योग अपनाने के लिए प्रेरित भी करती रहती हैं।

Read More :

# Paper Hindi News #Actress Shilpa Shetty News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Google News in Hindi #Hindi News #Hindi News Paper #Instagram Account News #Latest news #LatestNews #Mumbai news breakingnews latestnews trendingnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.