ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Mumbai- पॉश एरिया में श्रेया घोषाल का नया आशियाना, खरीदा लग्जरी फ्लैट

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: April 10, 2026 • 12:49 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । मायानगरी मुंबई के पॉश इलाके वर्ली में मशहूर प्लेबैक सिंगर (Shreya Ghoshal) ने एक आलीशान अपार्टमेंट खरीदा है। इस लग्जरी प्रॉपर्टी की कीमत करीब 29.70 करोड़ रुपये बताई जा रही है। यह अपार्टमेंट गोदरेज ट्रायलॉजी प्रोजेक्ट में स्थित है।

परिवार के साथ खरीदी प्रॉपर्टी

प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, यह फ्लैट उन्होंने अपने माता-पिता शर्मिष्ठा घोषाल (Sharmistha Ghosal) और विश्वजीत घोषाल के साथ मिलकर खरीदा है। इसका कारपेट एरिया लगभग 2,430 वर्ग फुट है, जबकि कुल एरिया 2,750 वर्ग फुट तक फैला हुआ है।

रजिस्ट्रेशन और सुविधाएं

इस डील को 1 अप्रैल 2026 को रजिस्टर कराया गया, जिसके लिए करीब 1.78 करोड़ रुपये की स्टैंप ड्यूटी और 30 हजार रुपये का रजिस्ट्रेशन शुल्क अदा किया गया। इसके साथ ही इस प्रॉपर्टी में तीन कार पार्किंग की सुविधा भी शामिल है।

वर्ली बना हाई-एंड रियल एस्टेट हब

मुंबई में वर्ली अब तेजी से सेलेब्रिटीज और बड़े बिजनेस घरानों की पसंद बनता जा रहा है। साउथ मुंबई, लोअर परेल और बांद्रा के बाद यह इलाका हाई-एंड रियल एस्टेट के लिए प्रमुख केंद्र के रूप में उभर रहा है। बांद्रा-वर्ली सी लिंक, एनी बेसेंट रोड और वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे से बेहतर कनेक्टिविटी के कारण यहां से नरीमन पॉइंट और बीकेसी जैसे प्रमुख बिजनेस हब तक पहुंच आसान हो गई है।

तेजी से बढ़ रही प्रॉपर्टी की कीमतें

रिपोर्ट्स के मुताबिक, वर्ली में लग्जरी अपार्टमेंट्स की कीमतें 1 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट तक पहुंच चुकी हैं, जो अंतरराष्ट्रीय बाजारों से टक्कर ले रही हैं। पिछले तीन वर्षों में यहां 100 करोड़ रुपये से अधिक की कई बड़ी रियल एस्टेट डील्स भी दर्ज की गई हैं। साल 2025 में तो यहां दो डुप्लेक्स 700 करोड़ रुपये से ज्यादा कीमत में बिके थे, जिससे इस इलाके की प्रीमियम पहचान और मजबूत हुई है।

अन्य पढ़े: सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट: निवेश का सही समय?

करियर में भी शानदार सफर

वर्क फ्रंट की बात करें तो Shreya Ghoshal ने ‘सा रे गा मा पा’ जीतकर अपने करियर की शुरुआत की थी और साल 2002 में Devdas के गाने ‘बैरी पिया’ से बॉलीवुड में कदम रखा। अपनी मधुर आवाज और मेहनत के दम पर वह आज देश की सबसे सफल और लोकप्रिय सिंगर्स में शामिल हैं।

Read More :

# Paper Hindi News #Breaking News in Hindi #BreakingNews #Hindi News #Hindi News Paper #HindiNews #Latest news #LatestNews #Mumbai news #Parel News #Sharmishta Ghosal News #Shreya Ghoshal News breakingnews latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.