ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Mumbai- मेहनत और टैलेंट से तमन्ना भाटिया ने रचा नया इतिहास

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 25, 2025 • 2:15 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में हसीनाओं की कोई कमी नहीं है, लेकिन अभिनेत्री तमन्ना भाटिया (Actress Tamanna Bhatia) ने बेहद कम समय में अपनी एक्टिंग, डांस (Acting Dance) और शानदार फैशन सेंस के दम पर अलग मुकाम हासिल किया है। उन्होंने न सिर्फ साउथ सिनेमा में बल्कि बॉलीवुड (Bollywood) में भी खुद को साबित कर दिखाया है।

छोटी उम्र में अभिनय की शुरुआत

तमन्ना भाटिया का जन्म 21 दिसंबर 1989 को मुंबई में हुआ था। बहुत छोटी उम्र से ही उनका झुकाव अभिनय की ओर था। महज 16 साल की उम्र में उन्होंने हिंदी फिल्म ‘चांद सा रोशन चेहरा’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया। हालांकि शुरुआती दौर में उन्हें खास पहचान नहीं मिली, लेकिन तमन्ना ने हार नहीं मानी।

साउथ इंडस्ट्री में बनाई मजबूत पहचान

उन्होंने साउथ इंडस्ट्री की ओर रुख किया और तमिल व तेलुगु फिल्मों में अपनी मेहनत और प्रतिभा से खुद को साबित किया। एक के बाद एक हिट फिल्मों के साथ वह जल्दी ही साउथ की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार हो गईं।

बॉलीवुड में वापसी और आइटम सॉन्ग्स से मिली लोकप्रियता

साल 2013 में तमन्ना ने ‘हिम्मतवाला’ के जरिए बॉलीवुड में वापसी की। भले ही यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा सफल न रही हो, लेकिन तमन्ना की खूबसूरती, अदाएं और स्क्रीन प्रेजेंस ने दर्शकों का ध्यान जरूर खींचा।उन्होंने ‘आज की रात’, ‘नशा’ और ‘पिया के बाजार’ जैसे कई यादगार आइटम सॉन्ग्स किए, जिनमें उनके डांस मूव्स और एक्सप्रेशंस को खूब सराहा गया।

बाहुबली से मिली पैन-इंडिया पहचान

तमन्ना को असली पैन-इंडिया पहचान ‘बाहुबली’ और ‘बाहुबली 2’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों से मिली। इन फिल्मों में उनकी दमदार मौजूदगी और अभिनय ने साबित कर दिया कि वह सिर्फ ग्लैमर तक सीमित नहीं हैं, बल्कि मजबूत किरदार निभाने में भी सक्षम हैं।

ओटीटी पर भी दिखाया दम

इसके अलावा ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर भी तमन्ना ने अपनी छाप छोड़ी है। ‘जी करदा’ और ‘आखिरी सच’ जैसी वेब सीरीज में उनकी एक्टिंग को खूब सराहा गया। इन प्रोजेक्ट्स के लिए उन्हें बॉलीवुड हंगामा ओटीटी इंडिया फेस्ट में ‘बेस्ट फीमेल एक्टर ऑफ द ईयर’ का अवॉर्ड भी मिला।

Read Also : एएमयू कैंपस में घुसे नकाबपोश, कंप्यूटर शिक्षक को गोली मारकर फरार

थिएटर से मिली अभिनय की गहराई

कम ही लोग जानते हैं कि तमन्ना ने महज 13 साल की उम्र में एक्टिंग और थिएटर की पढ़ाई शुरू कर दी थी। पृथ्वी थिएटर में मंचीय अभिनय सीखने से उन्हें भावनाओं को गहराई से समझने और दर्शकों तक पहुंचाने का हुनर मिला। यही मेहनत, अनुशासन और लगन आज उन्हें बॉलीवुड और साउथ दोनों इंडस्ट्री में खास बनाती है

क्या तमन्ना भाटिया हिंदू हैं या मुस्लिम?

वह सिंधी हिंदू वंश की हैं और उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा मुंबई के मानेकजी कूपर एजुकेशन ट्रस्ट स्कूल से की।

Read More :

# south cienema News #Acting Dance News #Actress Tamnna Bhatia News #Bollywood News #Box office news #Breaking News in Hindi #Hindi News #Latest news #Telugu News

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.