Mumbai- फिल्म धुरंधर का कलेक्शन नए साल में भी रिकॉर्ड

Read Time:  1 min
Ranveer singh
Ranveer singh
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । नए साल में बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की धुरंधर फिल्म (Dhurandhar Film) का कलेक्शन लगातार बढ़ रहा है। फिल्म ने पहले हफ्ते में 207.25 करोड़, दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 172 करोड़ रुपये का बिजनेस किया। चौथे हफ्ते के पहले दिन 15 करोड़, 23वें दिन 20.5 करोड़ और 24वें दिन 22.5 करोड़ रुपये का कलेक्शन हुआ।

फिल्म का कुल कलेक्शन

25वें और 26वें दिन फिल्म ने 10.5 और 11.25 करोड़ रुपये कमाए। 31 दिसंबर को 11 करोड़ रुपये की कमाई हुई। अब 28वें दिन तक फिल्म का टोटल कलेक्शन 731.88 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

वर्ल्डवाइड सक्सेस

225 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने 27 दिनों में वर्ल्डवाइड (World Wide) 1117.90 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। यह बजट फिल्म के दोनों पार्ट्स का है, यानी अब आगे की कमाई केवल प्रॉफिट में गिनी जाएगी।

रिकॉर्ड्स के लिए खतरा

राम चरण और जूनियर एनटीआर (Junior NTR) की फिल्म ने इंडिया में 782.2 करोड़ और वर्ल्डवाइड 1230 करोड़ रुपये कमाए थे। धुरंधर अब इन रिकॉर्ड्स को चुनौती दे रही है और किसी भी समय इन्हें तोड़ सकती है।

स्टार कास्ट और निर्देशन

फिल्म में अक्षय खन्ना, संजय दत्त, सारा अर्जुन, अर्जुन रामपाल और आर माधवन भी हैं। रणवीर सिंह लीड रोल में हैं और आदित्य धर के निर्देशन में यह फिल्म उनके करियर की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म बन चुकी है।

नए साल में भी शानदार प्रदर्शन

धुरंधर ने शानदार 27 दिन बिताने के बाद 2026 में नए साल में भी शानदार बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन जारी रखा है, जैसे फिल्म आज ही रिलीज हुई हो

धुरंधर हिट है या फ्लॉप?

2025 की इकलौती बड़ी सफलता। रणवीर सिंह 2025 में भारतीय सिनेमा के लिए एक वरदान साबित हुए हैं। उनकी जासूसी एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ साल की 10 सबसे महंगी फिल्मों में शामिल है, लेकिन यह एकमात्र ऐसी फिल्म है जो सफल साबित हुई है ।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।