తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : फिल्म कांथा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : फिल्म कांथा 14 नवंबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

मुंबई । दक्षिण भारतीय फिल्मों के अभिनेता दुलकर सलमान (Dulkar Salman) की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘कांथा’ अब 14 नवंबर 2025 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। निर्माताओं ने आधिकारिक तौर पर इसकी घोषणा कर दी है। फिल्म के निर्देशक सेल्वमणि सेल्वराज (Selvmani Selvraj) हैं और दुलकर सलमान इसमें मुख्य भूमिका निभा रहे हैं।

दुलकर सलमान ने सोशल मीडिया पर किया पोस्ट

दुलकर सलमान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए लिखा:

“दीपावली अब और भी धमाकेदार हो गई है। कांथा 14 नवंबर से दुनिया भर के सिनेमाघरों में धूम मचाएगी। आप सभी को दीपावली की शुभकामनाएं। सिनेमाघरों में जल्द मिलते हैं।”

रिलीज डेट में बदलाव का कारण

फिल्म पहले 12 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी, लेकिन इसे ‘लोका (Loka) फिल्म के प्रदर्शन के कारण टाल दिया गया। चूंकि ‘लोका’ सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन कर रही थी, मेकर्स ने ‘कांथा’ की रिलीज़ डेट आगे बढ़ा दी।

टीजर और नाम बदलने की जानकारी

  • कुछ समय पहले फिल्म का टीजर रिलीज हुआ, जिसने फैंस में उत्साह भर दिया।
  • पहले फिल्म का नाम ‘सांथा’ था, लेकिन टीजर में इसे बदलकर ‘कांथा’ कर दिया गया।

फिल्म की कहानी और पृष्ठभूमि

‘कांथा’ तमिल सिनेमा के पहले सुपरस्टार एम.के. त्यागराज भगवतार के जीवन पर आधारित है।

  • फिल्म में उनके 1950 के दशक के प्रसिद्धि और व्यक्तिगत संघर्षों को दर्शाया गया है।
  • स्वतंत्रता के बाद के मद्रास (चेन्नई) के जीवन और सिनेमा की पृष्ठभूमि भी फिल्म में शामिल है

कलाकार और प्रोडक्शन टीम

  • दुलकर सलमान महान अभिनेता के किरदार में नजर आएंगे।
  • फिल्म में भाग्यश्री बोरसे और समुथिरकानी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।
  • फिल्म का निर्माण राणा दग्गुबाती की स्पिरिट मीडिया और दुलकर सलमान की वेफेरर फिल्म्स ने किया है।
  • निर्देशन सेल्वमणि सेल्वराज ने किया है, जो नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री ‘द हंट फॉर वीरप्पन’ के लिए जाने जाते हैं।

दुलकर सलमान की भूमिका निर्माता और अभिनेता दोनों के रूप में

शुरुआत में दुलकर सलमान केवल फिल्म के अभिनेता के रूप में जुड़े थे, लेकिन बाद में उन्होंने इसे प्रोड्यूस करने का भी फैसला लिया

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870