తెలుగు | Epaper

Mumbai- सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार होने वाला है साल 2026

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Mumbai- सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार होने वाला है साल 2026

मुंबई । साल 2025 की तरह नया साल भी सिनेमा प्रेमियों के लिए शानदार होने वाला है। बॉलीवुड (Bollywood) के साथ-साथ साउथ इंडस्ट्री की कई मोस्ट अवेटेड फिल्में बड़े पर्दे पर दस्तक देने को तैयार हैं। एक्शन, ड्रामा, मिथोलॉजी, हॉरर-कॉमेडी और वॉर जॉनर से भरपूर ये साल बॉक्स ऑफिस (Box Office) पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई के संकेत दे रहा है।

फेस्टिव सीजन से जुड़ी रिलीज, बॉक्स ऑफिस पर धमाका तय

कई फिल्मों की रिलीज डेट संक्रांति, होली और स्वतंत्रता दिवस (Independance Day) जैसे बड़े त्योहारों से जोड़ी गई हैं, जिससे दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। साल की शुरुआत भी बेहद धमाकेदार रहने वाली है।

जनवरी में वॉर ड्रामा और हॉरर-कॉमेडी का तड़का

जनवरी में सबसे पहले निर्देशक श्रीराम राघवन की वॉर ड्रामा फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज होगी। इसमें अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा मुख्य भूमिका में हैं, जबकि धर्मेंद्र और जयदीप अहलावत अहम किरदार निभा रहे हैं। यह भारत के सबसे युवा परमवीर चक्र विजेता की सच्ची कहानी पर आधारित है और इसे दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र की अंतिम फिल्म बताया जा रहा है।
इसी महीने प्रभास स्टारर हॉरर-कॉमेडी ‘द राजा साब’ भी रिलीज होगी, जिसका निर्देशन मारुति कर रहे हैं। फिल्म में निधि अग्रवाल, मालविका मोहनन और संजय दत्त भी नजर आएंगे।

साउथ से लेकर बॉर्डर 2 तक, बड़े सितारों की भरमार

थलापति विजय की आखिरी फिल्म ‘जन नायगन’ एक पॉलिटिकल एक्शन थ्रिलर है, जिसका निर्देशन एच. विनोद कर रहे हैं। वहीं, 1997 की सुपरहिट फिल्म का सीक्वल ‘बॉर्डर 2’ भी 2026 में रिलीज होगा। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी इस वॉर फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आएंगे।

फरवरी और मार्च में बड़े क्लैश

फरवरी में रानी मुखर्जी की ‘मर्दानी 3’ रिलीज होगी, जिसमें वह एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में दिखेंगी। इसे फ्रैंचाइजी का सबसे डार्क चैप्टर बताया जा रहा है।
मार्च में रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ और यश-कियारा आडवाणी की ‘टॉक्सिक’ के बीच बड़ा बॉक्स ऑफिस क्लैश देखने को मिलेगा।

सलमान से रजनीकांत तक, मेगा रिलीज का सिलसिला

अप्रैल में सलमान खान की ‘बैटल ऑफ गलवान’ रिलीज होगी, जो 2020 के गलवान घाटी संघर्ष पर आधारित है। जून में रजनीकांत की ‘जेलर 2’ दर्शकों का मनोरंजन करेगी। अगस्त में संजय लीला भंसाली की ‘लव एंड वॉर’ सिनेमाघरों में दस्तक देगी, जिसमें रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विक्की कौशल नजर आएंगे।

अन्य पढ़े: Bihar- सीएम नीतीश का बड़ा ऐलान, अब बुजुर्गों को घर बैठे मिलेगा इलाज

शाहरुख, प्रभास और रामायण का इंतजार

साल 2026 शाहरुख खान के फैंस के लिए भी खास रहेगा। उनकी फिल्म ‘किंग’ में बेटी सुहाना खान भी उनके साथ दिखाई देंगी। प्रभास की एक और बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘स्पिरिट’, राजकुमार संतोषी की ‘लाहौर 1947’ और नितेश तिवारी की मेगा प्रोजेक्ट ‘रामायण’ भी इसी साल रिलीज होंगी।

Read More :

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

हैदराबाद में अनिरुद्ध कॉन्सर्ट, टिकटों के लिए होड़!

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

लोका चैप्टर 2 अपडेट कल्याणी की वापसी, शूटिंग कब से?

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870