తెలుగు | Epaper

TV Serial : ऑफ एयर नहीं हो रहा टीवी सीरियल झनक, तनेजा का पोस्ट वायरल

digital
digital
TV Serial : ऑफ एयर नहीं हो रहा टीवी सीरियल झनक, तनेजा का पोस्ट वायरल

लोगों की खुशी पर उठाया सवाल

क्योंकि सास भी कभी बहू थी (Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi) की वापसी के साथ ही खबर थी कि स्टार प्लस का शो झनक ऑफ एयर होने वाला है। झनक की गिरती टीआरपी के बीच कई लोग सोशल मीडिया पर इस खबर को लेकर खुश हो रहे थे। अब शो के एक्टर खुशी मनाने वालों पर भड़के हैं। उन्होंने एक्स हैंडल पर पोस्ट करके उन लोगों की खुशी पर सवाल उठाया है। इसी पोस्ट में अर्जित तनेजा (arjit taneja) ने बताया कि शो ऑफ एयर नहीं हो रहा है

तनेजा ने पोस्ट में लिखा – नहीं बंद हो रहा झनक

अर्जित तनेजा ने पोस्ट में लिखा- ‘लोगों को झनक के ऑफ एयर होने का जश्न मनाते देखना दुखद है। एक शो 150 से ज्यादा लोगों की नौकरी सपोर्ट करता है। मुझे पता है कि एक फैन के तौर पर कई चीजों से आप सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन एक्टर्स कंटेंट देने के लिए पूरी कोशिश करते हैं, लेकिन हम इसे कंट्रोल नहीं कर सकते हैं। एक दूसरे को ऊपर उठाओ। साथ ही, शो ऑफ एयर नहीं हो रहा है, बस टाइम बदला है। कोई भी शो निगेटिविटी डिजर्व नहीं करता है।’

झनक

…सच कहूं तो झनक हेट डिजर्व करता है

अर्जित के इस पोस्ट पर एक यूजर ने रिप्लाई किया- “अर्जित मैं आपकी बात समझती हूं, लेकन सच कहूं तो झनक हेट डिजर्व करता है। हर भारतीय टीवी सीरियल इस वक्त कचरा हैं। जो कंटेंट दिखाया जा रहा है वो आज के वक्त के हिसाब से ठीक नहीं है। बेहतर कंटेंट बनाइए, दुनियाभर में एक्टर्स ऐसे कंटेंट के खिलाफ आवाज उठाते हैं, एक हम ही रोते रहते हैं।”

क्या बोले तनेजा?

अर्जित ने इस यूजर को रिप्लाई देते हुए कहा, “रो नहीं रहा हूं, जरूरत नहीं है। मैं अपने पहले के शोज में कंटेंट के लिए खड़ा हुआ हूं। एक शो में जबरदस्ती शादी का ट्रैक है जिसके साथ मैं सहमत नहीं था, लेकिन आपको भी पता होना चाहिए कि कुछ ट्रैक्स से एक्टर्स की असहमति से कोई फर्क नहीं पड़ता है। हमें वो करना पड़ता है।”

झनक का असली नाम क्या है?

हिबा नवाब को झनक की मुख्य भूमिका में लिया गया था। क्रुशाल आहूजा को हिबा नवाब के सामने अनिरुद्ध बोस की भूमिका में लिया गया था। चांदनी शर्मा को समानांतर मुख्य भूमिका अर्शी के रूप में लिया गया था।

Read Also : Entertainment : एटली की फिल्म में रश्मिका मंदाना

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870