Udaipur celebrity wedding : टॉलीवुड की चर्चित जोड़ी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna की शादी को लेकर खबरें तेज हो गई हैं। जानकारी के अनुसार 26 फरवरी को राजस्थान के उदयपुर में बेहद निजी समारोह में दोनों विवाह बंधन में बंध सकते हैं।
विवाह समारोह के लिए दोनों अपने परिवारों के साथ उदयपुर पहुंच चुके हैं। “मेमेन्टोस बाय आईटीसी होटल्स” इस डेस्टिनेशन वेडिंग का स्थल बताया जा रहा है। हल्दी और संगीत जैसे कार्यक्रमों के साथ शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं।
अन्य पढ़े: उत्तर कोरिया में किम जोंग-उन का दबदबा कायम, दोबारा चुने गए महासचिव
बताया जा रहा है कि समारोह में केवल 50 से 100 करीबी (Udaipur celebrity wedding) मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों के लिए “नो-फोन पॉलिसी” लागू किए जाने की भी चर्चा है।
रिपोर्ट्स के अनुसार मेहमानों के लिए खास जापानी व्यंजनों का इंतजाम किया गया है। ‘गीता गोविंदम’ और ‘डियर कॉमरेड’ फिल्मों से लोकप्रिय ऑन-स्क्रीन जोड़ी अब विवाह बंधन में बंधने जा रही है।
शादी के बाद 4 मार्च को हैदराबाद में फिल्मी हस्तियों के लिए भव्य रिसेप्शन आयोजित किए जाने की जानकारी है।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :