मुंबई । बिग बॉस 19 के विनर गौरव खन्ना ने अपनी पत्नी आकांक्षा चमोला (Akansha Chmola) के समर्थन में सामने आकर सोशल मीडिया ट्रोलर्स को करारा जवाब दिया है।
डांस वीडियो पर ट्रोलिंग का मामला
हाल ही में आकांक्षा चमोला का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया (Social Media) पर वायरल हुआ था, जिसके बाद उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वीडियो में आकांक्षा कुछ लड़कियों के साथ डांस करती नजर आईं, जिसे लेकर कुछ यूजर्स ने आपत्तिजनक बताया।
गौरव खन्ना ने ट्रोलर्स को दिया जवाब
गौरव खन्ना ने स्पष्ट किया कि आकांक्षा जिन लड़कियों के साथ डांस कर रही थीं, वे उनकी पब्लिसिस्ट टीम की सदस्य थीं। गौरव ने कहा
“बिग बॉस के दौरान उन्होंने बहुत मेहनत की थी और यह उनकी सक्सेस पार्टी थी। मुझे डांस करना पसंद नहीं है, इसलिए आकांक्षा ने उनके साथ एंजॉय किया।”
‘टीम की जीत थी, उन्हें खुश होने का हक’
गौरव ने आगे कहा कि वे खुद पीछे खड़े होकर सब देख रहे थे और आकांक्षा को एंजॉय करने दिया। मेरी अनुपस्थिति में उन्होंने मेरे लिए कड़ी मेहनत की थी। यह मेरी टीम की जीत थी और उन्हें खुश होने का पूरा हक है।”
ट्रोलर्स पर बेपरवाह नजरिया
ट्रोलिंग पर प्रतिक्रिया देते हुए गौरव ने कहा कि उन्हें ट्रोलर्स से कोई फर्क नहीं पड़ता।
“मैं समझता हूं कि वे किसी न किसी के फैन होते हैं और उनका मकसद किसी को नीचा दिखाना होता है। मैं और आकांक्षा अपनी लाइफ में बेहद खुश हैं।”
Read also : News Hindi : नगरपालिकाओं के विलय के बाद हैदराबाद बना मेगा सिटी – आर.वी. कर्णन
पार्टी का वीडियो बना विवाद की वजह
गौरव और आकांक्षा एक पार्टी में शामिल हुए थे, जहां आकांक्षा पब में एंट्री से पहले डांस करती नजर आईं।
- आकांक्षा के डांस के दौरान गौरव साइड में खड़े नजर आए
- बाद में उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा, “एंट्री तो कर लो”
- वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रियाएं आईं
सोशल मीडिया पर बहस जारी
वीडियो वायरल होने के बाद कुछ यूजर्स ने आकांक्षा के डांस मूव्स को आपत्तिजनक बताया, जिसके चलते ट्रोलिंग शुरू हो गई। हालांकि, गौरव खन्ना का कहना है कि वे दोनों अपनी जिंदगी में खुश हैं और इस तरह की आलोचनाओं से प्रभावित नहीं होते।
Read More :