Entertainment- तीन ब्लॉकबस्टर फिल्मों से दीपिका पादुकोण बनीं इंडस्ट्री की सबसे सफल अभिनेत्री

Read Time:  1 min
दीपिका पादुकोण
दीपिका पादुकोण
FONT SIZE
GET APP

मुंबई । बॉलीवुड फिल्म ‘धुरंधर’ की सफलता का अभिनेता रणवीर सिंह (Ranveer Singh) जश्न मना रहे हैं, उधर उनकी पत्नी एवं अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने बॉक्स ऑफिस पर उनसे कहीं पहले ही अरबों का कारोबार कर अपना स्टारडम स्थापित कर लिया था। रणवीर सिंह के साथ उनकी व्यक्तिगत सफलता एक सुखद संयोग हो सकती है, लेकिन उनका अपना स्टारडम इन विशाल आंकड़ों से स्पष्ट झलकता है, जो उन्हें समकालीन सिनेमा की सबसे बड़ी महिला सितारों में से एक बनाता है।

तीन फिल्मों ने बनाया सुपरस्टार

दीपिका ने तीन ऐसी फिल्में दी हैं, जिन्होंने 1000 करोड़ रुपये से अधिक और एक ने तो 2000 करोड़ रुपये से भी ज्यादा की कमाई कर उन्हें भारतीय सिनेमा की सबसे सफल अभिनेत्रियों में से एक बना दिया है।

‘पठान’ में एक्शन अवतार से जीता दिल

सबसे पहले बात करते हैं साल 2023 की ब्लॉकबस्टर पठान की, जिसमें दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) ने शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ काम किया। इस रोमांचक स्पाई-एक्शन फिल्म में दीपिका ने रूबिना मोहसिन नामक एक रहस्यमयी आईएसआई एजेंट का किरदार निभाया, जो बाद में देशहित के लिए पठान के साथ मिलकर काम करती है। हाई-ऑक्टेन एक्शन सीक्वेंस और शानदार इंटरनेशनल लोकेशन्स से भरपूर इस फिल्म ने दुनियाभर में 1050 करोड़ रुपये का विशाल कलेक्शन किया, जिसमें दीपिका का ग्लैमरस व एक्शन से भरपूर अवतार दर्शकों द्वारा खूब पसंद किया गया।

‘जवान’ में छोटा रोल, बड़ा प्रभाव

इसी साल 2023 में दीवाली के मौके पर रिलीज हुई जवान में भी दीपिका पादुकोण शाहरुख खान (Sharukh Khan) के साथ एक खास भूमिका में नज़र आईं। इस फिल्म में उन्होंने ऐश्वर्या राठौर नामक एक साहसी महिला और मां का किरदार निभाया, जिसने फिल्म की कहानी को एक मजबूत भावनात्मक गहराई दी। दीपिका का यह कैमियो भले ही छोटा था, लेकिन बेहद प्रभावशाली रहा और दुनियाभर में 1150 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर इस फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा।

हॉलीवुड में भी दिखाया दम

इससे पहले, साल 2017 में दीपिका पादुकोण ने हॉलीवुड में xXx: Return of Xander Cage से अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया। इस फिल्म में उन्होंने सेरेना उंगर का दमदार रोल निभाया था, जिसमें Vin Diesel मुख्य भूमिका में थे। दीपिका का किरदार एक मजबूत और रहस्यमयी योद्धा का था, जिसने अपनी वफादारी से अंत तक सस्पेंस बनाए रखा। लगभग 550 करोड़ रुपये के बजट में बनी इस हॉलीवुड फिल्म ने दुनियाभर में 2800 करोड़ रुपये का अविश्वसनीय कलेक्शन किया।

अन्य पढ़े: वरिष्ठ नागरिकों के लिए सुरक्षित और आकर्षक निवेश

अंतरराष्ट्रीय पहचान और मजबूत स्टारडम

इस फिल्म के जरिए दीपिका ने न केवल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई, बल्कि इसमें उनके दमदार एक्शन सीन्स को भी खूब सराहा गया, जिसने उन्हें ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी फिल्मों में एक्शन भूमिकाओं के लिए तैयार किया। इन फिल्मों की जबरदस्त सफलता ने यह साबित कर दिया कि दीपिका पादुकोण आज के दौर की सबसे सफल और प्रभावशाली अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Read More :

Anuj Kumar

लेखक परिचय

Anuj Kumar

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।