ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’ ఆస్కార్‌ నామినేషన్స్‌ సంక్రాంతి బరిలో అయిదు చిత్రాలు టాలీవుడ్ లో అక్షయ్ ఖన్నా ఎంట్రీ ప్రభాస్ ‘స్పిరిట్’ ఫస్ట్ లుక్ చూసారా? ‘టాక్సిక్’ నుంచి న‌య‌న‌తార‌ ఫస్ట్ లుక్ విడుదల ఈషా మూవీ రివ్యూ ‘దండోరా’ మూవీ రివ్యూ హీరోయిన్ల డ్రెస్సింగ్‌పై శివాజీ చేసిన వ్యాఖ్యలు వైరల్ బిగ్ బాస్ 9 విన్నర్ కల్యాణ్ పడాల బాక్సాఫీస్‌ని షేక్ చేస్తున్న ‘ధురంధర్’

Aryan Khan-आर्यन खान के निर्देशन में काम करना आसान नहीं था – मनोज पाहवा

Author Icon By Anuj Kumar
Updated: December 22, 2025 • 3:28 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

मुंबई । साल 2025 में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान (Aryan Khan) ने वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ के जरिए निर्देशन की दुनिया में कदम रखा। सीरीज में अहम भूमिका निभाने वाले अभिनेता मनोज पाहवा की परफॉर्मेंस को दर्शकों और समीक्षकों से खास प्रशंसा मिली। हाल ही में मनोज पाहवा ने खुलासा किया कि शूटिंग के दौरान कुछ मुद्दों पर उनकी और आर्यन खान के बीच मतभेद भी हुए थे।

गाली-गलौज वाले संवादों को लेकर असहज थे मनोज पाहवा

एक इंटरव्यू के दौरान मनोज पाहवा (Manoj Pahwa) ने बताया कि सीरीज में गाली-गलौज के अधिक इस्तेमाल को लेकर वह खुद को असहज महसूस कर रहे थे। उनका मानना था कि इतनी अभद्र भाषा उनके स्वभाव और अभिनय की शैली से मेल नहीं खाती। उन्होंने इस विषय पर आर्यन खान से खुलकर बात की और अपनी आपत्ति जताई।

आर्यन खान ने कहानी की जरूरत समझाई

मनोज पाहवा के मुताबिक, आर्यन खान ने उन्हें समझाया कि कहानी और किरदार की मांग के हिसाब से इस तरह की भाषा जरूरी है और दर्शकों को यह स्वाभाविक लगेगी। आर्यन ने उनसे भरोसा रखने को कहा और आश्वस्त किया कि सभी संवाद सोच-समझकर रखे गए हैं।

शाहरुख खान से जुड़े संवाद पर भी झिझक

मनोज पाहवा ने यह भी बताया कि एक सीन में शाहरुख खान के लिए ‘घंटे का बादशाह’ जैसे शब्द कहने को लेकर वह हिचकिचा रहे थे। उन्हें लगा कि इस तरह का संवाद कहना शायद ठीक नहीं होगा।

आर्यन ने दिलाया भरोसा, शाहरुख को पसंद आई स्क्रिप्ट

आर्यन खान ने उन्हें भरोसा दिलाया कि शाहरुख खान खुद पूरी स्क्रिप्ट पढ़ चुके हैं और उन्हें यह संवाद पसंद आया है। आर्यन ने यह भी कहा कि उनके पिता का मानना है कि मनोज पाहवा के मुंह से ऐसे संवाद ज्यादा प्रभावशाली लगते हैं, इसलिए इन्हें बनाए रखना चाहिए।

स्टारकास्ट और कहानी

‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ आर्यन खान के निर्देशन करियर की पहली पेशकश है, जिसमें बॉबी देओल, लक्ष्य, सहर बांबा, मोना सिंह, मनीष चौधरी, राघव जुयाल, रजत बेदी और गौतमी कपूर जैसे कलाकार नजर आए हैं। यह सीरीज एक ऐसे आउटसाइडर की कहानी दिखाती है, जो बॉलीवुड (Bollywood) में अपनी पहचान बनाने के लिए संघर्ष करता है।

नेटफ्लिक्स पर जबरदस्त सफलता

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज को गौरी खान ने प्रोड्यूस किया है। आईएमडीबी ने इसे साल 2025 की भारत की सबसे लोकप्रिय वेब सीरीज घोषित किया है। रिलीज के साथ ही यह टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में शामिल हो गई और लंबे समय तक नंबर वन पर बनी रही। अब दर्शक इसके दूसरे सीजन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Read More :

#Aryan khan News #Bollywood News #Manish choudhary News #Manoj Pahwa News #Mona Singh News #Out Sider News #Sarukh khan news

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.