తెలుగు | Epaper

Bollywood : यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी एक बार फिर बनने जा रहे पिता

digital
digital
Bollywood : यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी एक बार फिर बनने जा रहे पिता

पत्नी मलक एक बार फिर प्रेग्नेंट

बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अरुण श्रीकांत महाशेट्टी एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह कोई विवाद या गेम नहीं बल्कि उनकी निजी जिंदगी से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी है। अरुण ने खुद सोशल मीडिया पर इस बात का खुलासा किया है कि उनकी पत्नी मलक एक बार फिर प्रेग्नेंट हैं और ये कपल अब दूसरे बच्चे के स्वागत की तैयारियों में जुट गया है।

महाशेट्टी ने वीडियो के जरिए दी प्रेग्नेंसी की खबर

अरुण और मलक ने एक इमोशनल वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है जिसमें मलक हाथ में प्रेग्नेंसी किट पकड़े नजर आ रही हैं। जैसे ही अरुण उस किट को देखते हैं, उनके चेहरे की मुस्कान और भावनाएं खुद बयां कर देती हैं कि ये पल उनके लिए कितना खास है। कपल की खुशी कैमरे में साफ झलक रही है और फैंस भी कमेंट सेक्शन में उन्हें जमकर बधाइयां दे रहे हैं।

पहले से हैं एक बेटी के पिता हैं महाशेट्टी

बता दें कि अरुण और मलक की एक बेटी पहले से है जिसका नाम जूरी है। जूरी फैमिली वीक के दौरान बिग बॉस 17 के घर में भी नजर आई थी और फैंस ने उस प्यारी बच्ची को खूब पसंद किया था। अब जब कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाला है, तो सोशल मीडिया पर फैंस उन्हें ‘फैमिली गोल्स’ कहकर बधाई दे रहे हैं।

अरुण की बिग बॉस में सादगी ने जीते थे दिल

बिग बॉस 17 में अरुण श्रीकांत महाशेट्टी ने सादगी और संयम से खेला गया गेम दिखाया था। उनके शांत स्वभाव और बिना कंट्रोवर्सी के आगे बढ़ने के अंदाज ने दर्शकों का दिल जीत लिया था। इसी दम पर वो टॉप 5 फाइनलिस्ट में भी अपनी जगह बनाने में कामयाब हुए थे।

फैंस दे रहे हैं शुभकामनाएं

जैसे ही ये वीडियो सामने आया, सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़ आ गई। फैंस ने अरुण और मलक को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका परिवार अब और भी खूबसूरत बनने जा रहा है। कई यूजर्स ने जूरी को ‘बिग सिस्टर’ कहकर भी प्यार जताया।

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

वर्मा बयान से भड़के यश फैंस, बॉक्स ऑफिस जंग गरम

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870