తెలుగు | Epaper

Delhi: सीएम ने आयुष्मान वैन को दिखाई हरी झंडी

digital
digital
Delhi: सीएम ने आयुष्मान वैन को दिखाई हरी झंडी

रेखा गुप्ता ने की पिछली सरकार की तीखी आलोचना

दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने के लिए रविवार को 1,300 से अधिक नए नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति की और आयुष्मान भारत पंजीकरण वैन की शुरुआत की। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के अध्यक्ष जे पी नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (CM rekha Gupta) , स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह और अन्य वरिष्ठ मंत्री उपस्थित थे। लोगों को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री गुप्ता ने पिछली सरकार की तीखी आलोचना की और आरोप लगाया कि उसने राजधानी के स्वास्थ्य ढांचे को खराब होने दिया।

दिल्ली सरकार के अस्पतालों में 1,300 नर्सों की नियुक्ति

उन्होंने कहा, अतीत में दिल्ली की स्वास्थ्य सेवा इतनी खराब स्थिति में थी कि प्रति 1,000 लोगों पर केवल 0.42 अस्पताल बिस्तर उपलब्ध थे। उन्होंने कहा, 38 अस्पतालों में केवल छह एमआरआई मशीन और 12 सीटी स्कैन मशीन थीं। दवाइयों की कमी के कारण मरीजों को अक्सर वापस लौटना पड़ता था। गुप्ता ने मोहल्ला क्लीनिक पहल के तहत व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया, दवाओं की खरीद और अस्पताल निर्माण में भ्रष्टाचार हुआ, 22 अस्पतालों की घोषणा की गई लेकिन वे कभी पूरे नहीं हुए।

आयुष्मान वैन

नड्डा ने नवनियुक्त अधिकारियों को दी बधाई

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने नवनियुक्त कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि शहर की स्वास्थ्य सेवा प्रणाली को मजबूत करने में उनका योगदान महत्वपूर्ण होगा। उन्होंने कहा, ये नर्सें और स्वास्थ्य कर्मी राजधानी में एक नए, मजबूत स्वास्थ्य सेवा ढांचे की रीढ़ बनेंगे। भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने नवनियुक्त अधिकारियों को बधाई दी और इस अवसर को ऐतिहासिक क्षण बताया। उन्होंने कहा, 15 साल बाद इन नर्सिंग अधिकारियों को आखिरकार नौकरी की सुरक्षा मिल गई है। यह महज एक सरकारी आदेश का नतीजा नहीं है, यह दिल्ली की जनता द्वारा भाजपा को चुनने का नतीजा है।

Read More : Bihar: चिराग पासवान ने की नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870