తెలుగు | Epaper

UP : कांग्रेस नेता ने कार्यालय में किया रेप, कलमा पढ़ने का बनाया दबाव

Anuj Kumar
Anuj Kumar

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता ने एक महिला के साथ कार्यालय में दुष्कर्म (Rape) किया है। 

आगरा: उत्तर प्रदेश के आगरा से एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि कांग्रेस नेता व अधिवक्ता ने एक महिला के साथ कार्यालय में दुष्कर्म किया है। महिला ने मुकदमा दर्ज कराया है कि कांग्रेस कार्यालय (Congress Office) में हथियार के दम पर रेप किया गया है। इसके बाद आरोपी ने उसे निकाह करने का भी दबाव बनाया। मामला दर्ज कर पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी है। 

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक,  एक महिला ने कांग्रेस नेता व अधिवक्ता जलालुद्दीन के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि कांग्रेस कार्यालय में हथियार के दम पर उसके साथ रेप किया गया है। महिला ने कहा है कि जुलाई, 2019 में भाइयों से विवाद होने पर वह दीवानी कचहरी गई थीं। वहां जलालुद्दीन से मुलाकात हुई। उसने खुद को अधिवक्ता और कांग्रेस नेता बताया। सितंबर, 2019 को दवा दिलाने के बहाने वो कलक्ट्रेट के पास स्थित कांग्रेस पार्टी (Congress Party) के कार्यालय में ले गया।  

धमकी देकर करता था रेप 

महिला का आरोप है कि कार्यालय में ले जाकर हथियार के दम पर दुष्कर्म किया। बदनामी के डर से उस समय पति और परिवार वालों को इस बारे नहीं बताया। इससे उसका हौसला और बढ़ गया और उसके साथ आरोपी ने कई बार जबरन रेप किया। इसके बाद वो उसे धमकी देकर बुलाया था और उसका रेप करता था। शिकायत करने पर जान से मारने और बदनाम करने की धमकी दी। धमकियों से डर कर वह शहर छोड़कर पति के साथ गुजरात चली गई। 

फोन करके देता था बदनाम करने की धमकी 

महिला ने थाने में दी गई शिकायत में बताया कि आरोपी उसे फोन करके बदनाम करने की धमकी देते था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि महिला ने शिकायत में ये भी बताया और आरोपी ने मारने की नीयत से उस पर चाकू से हमला भी किया था, लेकिन वो किसी तरह बच गई। इसकी उनके पास वीडियो रिकार्डिंग भी है। फिलहाल, पुलिस आरोपी मामले की जांच कर रही है और आरोपी को गिरफ्तार करने की कोशिश भी कर रही है। 

Read more : 28 दिनों में दूसरी बार बिहार आ रहे PM मोदी, दे सकते हैं बड़ी सौगात

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

सगाई नहीं हुई- बेल्लमकोंडा श्रीनिवास की सफाई

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

ईरानी युद्धपोत पर हमला, अस्सी लोगों की मृत्यु

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

सेमीफाइनल में धमाका, न्यूजीलैंड की नौ विकेट जीत

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National-राज्यसभा चुनाव- बिहार से नितिन मैदान में, बीजेपी ने 9 उम्मीदवारों के नाम किए घोषित

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

National- देशभर में साइबर क्रैकडाउन, 11 राज्यों में छापे, 27 शातिर ठग गिरफ्तार

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

ट्रंप का बड़ा बयान, खामेनेई की मौत पर हलचल

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

National- डिजिटल प्लेटफॉर्म्स को हानिकारक कंटेंट पर सख्ती के निर्देश

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

CJI-सीजेआई का बड़ा बयान, न्यायपालिका की गरिमा से समझौता नहीं, पुस्तक पर बैन

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

एआई पर TCS CEO की बड़ी बात, कर्मचारियों को नई दिशा!

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

Health- सेहत के लिए वरदान समान औषधीय फल है बेल

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

ईरान रणनीति बनाम अमेरिका शक्ति, युद्ध का समीकरण?

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

गोवा में किराए की थार से हादसा, पर्यटक की मौत!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870