తెలుగు | Epaper

MP : पुलिस भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन, बोले सिंघार – निष्पक्ष जांच हो

Anuj Kumar
Anuj Kumar
MP : पुलिस भर्ती घोटाले पर कांग्रेस का प्रदर्शन,  बोले सिंघार – निष्पक्ष जांच हो

भोपाल,। मध्यप्रदेश में पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा (Police Constable Exam) में कथित घोटाले को लेकर बुधवार सुबह कांग्रेस ने विधानसभा परिसर में जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में कांग्रेस विधायकों ने पुलिस की प्रतीकात्मक वर्दी पहनकर भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। विधानसभा परिसर में कांग्रेस विधायक बड़ी संख्या में विरोध प्रदर्शन करने पुलिस की सांकेतिक वर्दी पहन कर पहुंचे।

यह घोटाला युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस विधायकों (Congress MLA) ने सरकार पर भर्ती प्रक्रिया में बड़े स्तर पर धांधली और भ्रष्टाचार के आरोप लगाए। उन्होंने 30 लाख बेरोजगार…. कब मिलेगा इनको रोजगार?, हर फाइल में घोटाला, हर भर्ती में दलाली, घोटालेबाज सरकार मुर्दाबाद और पुलिस भर्ती घोटाले की जांच हो जैसे नारे लिखी तख्तियां अपने हाथों में ले रखीं थीं। इस तरह से विपक्षी सदस्यों ने प्रदेश सरकार को विधानसभा के भीतर और बाहर जबरदस्त तरीके से घेरा। नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने इसे व्यापम पार्ट-2 (Vyapam Part-2) नाम देते हुए कहा, कि यह घोटाला युवाओं के सपनों के साथ खिलवाड़ है।

सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में पूरी तरह विफल रही है

सरकार भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता लाने में पूरी तरह विफल रही है। यह केवल प्रशासनिक चूक नहीं, बल्कि सुनियोजित भ्रष्टाचार है, जिसकी निष्पक्ष न्यायिक जांच होनी चाहिए और दोषियों को सख्त सजा मिलनी चाहिए। सिंघार ने यह भी आरोप लगाया कि राज्य सरकार इस पूरे मामले को दबाने का प्रयास कर रही है और भ्रष्टाचारियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है। केवलारी से कांग्रेस विधायक रजनीश सिंह बोले हमने बेरोजगारों की तरफ से पुलिस की वर्दी पहनकर प्रदर्शन किया है। हम सरकार से कहना चाह रहे हैं कि कॉन्स्टेबल भर्ती घोटाले की जांच कराएं और नौजवानों को उनका दिलाएं। गौरतलब है कि इससे पहले व्यापम घोटाले ने भी प्रदेश की राजनीति को हिला कर रख दिया था, जिसमें सैकड़ों फर्जी भर्तियों और परीक्षाओं में गड़बड़ी के आरोप लगे थे

व्यापम क्या है?

मध्य प्रदेश व्यावसायिक परीक्षा मंडल अथवा व्यापम (व्यावसायिक परीक्षा मण्डल) राज्य में कई प्रवेश परीक्षाओं के संचालन के लिए जिम्मेदार राज्य सरकार द्वारा गठित एक स्व-वित्तपोषित और स्वायत्त निकाय है। ये प्रवेश परीक्षाएँ, राज्य के शैक्षिक संस्थानों में तथा सरकारी नौकरियों में दाखिले और भर्ती के लिए आयोजित की जाती हैं।

एमपी पुलिस एग्जाम क्या है?

एमपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा में दो चरण होते हैं – लिखित परीक्षा और शारीरिक परीक्षा। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में, उम्मीदवारों को सामान्य ज्ञान और तर्क, विज्ञान और सरल अंकगणित, बौद्धिक क्षमता और मानसिक क्षमता से संबंधित प्रश्नों के उत्तर देने होते हैं। एमपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा 100 अंकों की होगी।

Read more : Uttarkashi : उत्तरकाशी में भीषण बादल फटा, धराली में 30 सेकेंड में तबाही

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

रेणुका चौधरी को नोटिस, वजह क्या है?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

दिल्ली धमाका केस में नया खुलासा, कौन है ‘अंसार इंटरिम’?

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

बेंगलुरु हादसा, बस से टकराई कार, 5 की मौत

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

अमेरिका डील पर राहुल के 5 सवाल, क्या चिंता?

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

National- 22 अप्रैल को श्रद्धालुओं के लिए खुलेंगे केदारनाथ धाम के कपाट

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

Mahashivratri Special- देशभर में महाशिवरात्रि की धूम, शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

National- वफादारी का पैमाना वंदे मातरम नहीं- असदुद्दीन ओवैसी

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

Bihar- 25 लाख महिलाओं को बड़ी सौगात, 16 फरवरी को खाते में ट्रांसफर होंगे 10-10 हजार रुपये

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- हवाई सफर की थकान और नींद की परेशानी दूर करेगा मिक 628

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

National- भारतीय वायुसेना की ताकत बढ़ेगी, डीआरडीओ एस्ट्रा एमके-2 सौंपने की तैयारी में

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

दहेज पाप मानने वाली जनजाति, देश के लिए मिसाल?

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र साकेत मृत मिले, जांच जारी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870