Crash F -35: जब देखते ही देखते आँखों के सामने गिर गया

Read Time:  1 min
F-35 फाइटर जेट
F-35 फाइटर जेट
FONT SIZE
GET APP

अमेरिकी वायुसेना का F-35 फाइटर जेट (Fighter Jet) अलास्का के रनवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट ने अदम्य साहस दिखाते हुए आखिरी क्षण तक जेट को बचाने की कोशिश की। इस अत्याधुनिक जेट के ताश के पत्तों की तरह गिरने और आग के गोले में बदलने से पहले, पायलट ने 50 मिनट तक हवा में इंजीनियरों के साथ कॉन्फ्रेंस कॉल पर खराबी को ठीक करने का प्रयास किया। अंततः, जब वह सफल नहीं हुआ, तो उसे पैराशूट के जरिए जेट से बाहर निकलना पड़ा

यह हादसा इस साल की शुरुआत में हुआ। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में जेट को आग की लपटों में घिरने से पहले रनवे की ओर गिरते देखा गया, जबकि पायलट पैराशूट से सुरक्षित उतरता दिखा।

सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, जेट के नोज और मेन लैंडिंग गियर की हाइड्रोलिक लाइनों में बर्फ जमने से यह हादसा हुआ। उड़ान के बाद पायलट लैंडिंग गियर को वापस लेने में असफल रहा, और इसे दोबारा नीचे करने पर नोज गियर बाईं ओर लॉक हो गया।

वायुसेना की जांच में पाया गया कि नोज और दाहिने मेन लैंडिंग गियर के हाइड्रोलिक फ्लूइड का एक-तिहाई हिस्सा पानी से दूषित था, जो -18 डिग्री सेल्सियस तापमान में जम गया। क्रैश के नौ दिन बाद उसी बेस पर एक अन्य जेट में भी “हाइड्रोलिक आइसिंग” की समस्या देखी गई, लेकिन वह जेट सुरक्षित उतर गया।

ये भी पढ़े

digital

लेखक परिचय

digital

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।