हैदराबाद । साइबराबाद (Cyberabad) पुलिस कमिश्नरेट के तत्वावधान में चल रहे ‘अराइव अलाइव’ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत पुलिस ने ‘स्टार्ट अर्ली – गो स्लोली –रीच सेफली’ का संदेश दिया।कुकटपल्ली स्थित जेनिसिस स्कूल में छात्रों के लिए एक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम में कुक्टपल्ली के अतिरिक्त डीसीपी सुदर्शन (DCP Sudarshan)मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जागरूक किया।
जल्दबाजी के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं : डीसीपी
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बदलती जीवनशैली, पर्याप्त नींद की कमी और गंतव्य तक जल्दी पहुंचने की जल्दबाजी के कारण सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि मानव जीवन अत्यंत अमूल्य है और प्रत्येक व्यक्ति को अपने परिवार की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जिम्मेदारी से वाहन चलाना चाहिए। उन्होंने ”स्टार्ट अर्ली – गो स्लोली – रीच सेफली” के संदेश को अपनाने की अपील करते हुए कहा कि विशेष रूप से युवा और छात्र वर्ग सड़क दुर्घटनाओं का अधिक शिकार हो रहे हैं, इसलिए उनमें जागरूकता लाना बेहद आवश्यक है।
समय हेलमेट ही जीवन बचाने वाला सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच
हेलमेट को लेकर फैली भ्रांतियों पर उन्होंने कहा कि बाल झड़ने के डर से हेलमेट न पहनना बेहद खतरनाक है। उन्होंने स्पष्ट किया कि दुर्घटना के समय हेलमेट ही जीवन बचाने वाला सबसे महत्वपूर्ण सुरक्षा कवच है। कार्यक्रम में कुकटपल्ली लॉ एंड ऑर्डर एसएचओ के.वी. सुब्बाराव, ट्रैफिक एसएचओ तिम्मप्पा, स्कूल के छात्र-छात्राएं, पुलिसकर्मी तथा विद्यालय के कर्मचारी उपस्थित रहे।
Read Telugu News: https://vaartha.com/
यह भी पढ़ें :