గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు గేమింగ్ కుంభకోణం ‘ఎప్‌స్టీన్’ ప్రకంపనలు ప్రేమ జంట ఆత్మహత్య 50 ల్యాప్ ట్యాప్ లు చోరీ యువకుడి ఆత్మహత్య ఇంటర్ విద్యార్థి ఆత్మహత్య.. ‘లాస్ట్ డే’ అని స్టేటస్! ప్రేమ పెళ్లికి అడ్డంగా మారిన తల్లిదండ్రులను హతమార్చిన కూతురు గోదాముల్లో ఘోర అగ్నిప్రమాదం.. 8 మంది మృతి బస్సులో హఠాత్తుగా పొగలు ఒకే రోజు మూడు హత్యలు

News Hindi : सिटी पुलिस का महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा की दिशा में ठोस कदम

Author Icon By Ajay Kumar Shukla
Updated: November 29, 2025 • 12:26 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

हैदराबाद । हैदराबाद सिटी पुलिस कमिश्नर के मार्गदर्शन में वी. सी. सज्जनार (V.C. Sajjanar), एम. श्रीनिवासुलु, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (Crimes), हैदराबाद, ने हैदराबाद सिटी वुमेन सेफ्टी विंग (डब्लूएसडब्लू) की विस्तृत समीक्षा की। इस समीक्षा बैठक में उप पुलिस आयुक्त, वुमेन सेफ्टी विंग, डा. लावन्या एनजेपी के साथ सभी उप-इकाइयों के अधिकारी उपस्थित थे, जिनमें सात महिला पुलिस स्टेशन, शी टीमें भरोसा सेंटर, एंटी-ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (एएचटीयू), जुवेनाइल ब्यूरो (जेबी) यूनिट शामिल है।

महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के तहत उठाए गए कदमों का विस्तृत मूल्यांकन

बैठक का आयोजन पुराने सीपी कार्यालय, बशीरबाग, हैदराबाद के 5वीं मंजिल ऑडिटोरियम में किया गया। बैठक में महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा के तहत उठाए गए कदमों और पहलों की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने सभी लंबित मामलों, एनबीडब्लू और एलओसी की समयबद्ध कार्रवाई और प्रभावी निपटान सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए। शी टीमों ने अधिकारियों को प्राप्त याचिकाओं, निपटाए गए मामलों, रेड-हैंडेड मामलों, जागरूकता कार्यक्रमों और किशोर व वयस्क अपराधियों के परामर्श सत्रों के बारे में जानकारी दी।

शी टीमों के प्रदर्शन की सराहना

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने शी टीमों के प्रदर्शन की सराहना की और निर्देश दिए कि बड़े पैमाने पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएँ, विशेष रूप से उन मामलों में जिनमें नाबालिग आरोपी शामिल हैं, और उनके व्यवहार में सुधार पर कड़ी निगरानी रखी जाए। भरोसा सेंटर ने पास्कों, रेप, लापता बच्चों और अन्य मामलों पर अद्यतन जानकारी प्रस्तुत की, जिसमें पीड़ितों की सहायता, परामर्श और कानूनी समर्थन में केंद्र के समन्वित प्रयासों को उजागर किया गया। एएचटीयू ने 2025 में किए गए एंटी-ट्रैफिकिंग छापों और एफआईआर व बचाव अभियानों में हुई प्रगति की जानकारी दी। जुवेनाइल ब्यूरो (जेवी ) यूनिट ने ऑपरेशन स्माइल और मुस्कान जैसी पहलों के तहत बच्चों से जुड़े अपराधों पर किए गए काम की जानकारी साझा की।

बाल उत्पीड़न मामलों पर अधिक ध्यान देने के निर्देश

अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ने यूनिट को निर्देश दिया कि वे बाल उत्पीड़न मामलों पर अधिक ध्यान दें और सार्वजनिक स्थानों पर बच्चों को भिक्षाटन करने के लिए मजबूर करने वाले माता-पिता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करें। एम. श्रीनिवासुलु, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (क्राइम्स), हैदराबाद, ने वुमेन सेफ्टी विंग के समग्र कार्य और टीम भावना की सराहना की और महिलाओं और बच्चों की सुरक्षा को और मजबूत करने के लिए सभी प्रशासनिक और अवसंरचनात्मक सहयोग का आश्वासन दिया।

Read Telugu News: https://vaartha.com/

यह भी पढ़ें :

#BreakingNews #Hindi News Paper #HyderabadCityPolice #SafetyReviewMeeting #SheTeams #VCSajjanar #WomenSafetyWing latestnews

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.