తెలుగు | Epaper

International : अमेरिका के सात राज्यों में फैल चुका है खतरनाक फंगस

Anuj Kumar
Anuj Kumar
International : अमेरिका के सात राज्यों में फैल चुका है खतरनाक फंगस

वॉशिंगटन । ‘एस्परगिलस फ्यूमिगेटस’ (Aspergillus Fumigatus) नामक खतरनाक फंगस अमेरिका के कम से कम सात राज्यों में फैल चुका है और इसकी चपेट में आने वाले मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। शोधकर्ताओं का कहना है कि यह फंगस (Fangas) भविष्य में इंसानी सभ्यता के लिए एक बड़ा खतरा बन सकता है, क्योंकि यह हवा के जरिए फैलता है और इससे बचना बेहद मुश्किल है।

एस्परगिलस फ्यूमिगेटस फंगस के कण इतने छोटे होते हैं कि सांस लेते समय यह इंसानी शरीर में प्रवेश कर जाते हैं। शरीर में पहुंचने के बाद यह फेफड़ों को संक्रमित कर देता है, जिससे ‘एस्परगिलोसिस (Aspergillosis) नामक बीमारी होती है। यह बीमारी विशेष रूप से उन लोगों के लिए जानलेवा साबित हो सकती है जिनकी इम्युनिटी कमजोर है। कैंसर, एचआईवी, अस्थमा या अंग प्रत्यारोपण करा चुके मरीजों में इसके गंभीर परिणाम देखने को मिल सकते हैं।

आने वाले 50 वर्षों में यह लाखों लोगों की जान ले सकता है

वैज्ञानिकों का मानना है कि अगर इस फंगस के प्रसार पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो आने वाले 50 वर्षों में यह लाखों लोगों की जान ले सकता है। फ्लोरिडा, टेक्सास, लुइसियाना, जॉर्जिया और कैलिफोर्निया जैसे गर्म और आद्र्र जलवायु वाले राज्यों में यह फंगस तेजी से फैल रहा है। न्यूयॉर्क, ह्यूस्टन और लॉस एंजिल्स जैसे बड़े शहरों में भी संक्रमण का खतरा बढ़ गया है।

संक्रमण से जुड़े मामलों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका है

हालांकि अब तक इस संक्रमण से जुड़े मामलों का सटीक आंकड़ा उपलब्ध नहीं हो सका है, लेकिन डॉक्टरों और विशेषज्ञों ने इसे लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। इस फंगस से बचाव के लिए कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली वाले लोगों को धूल, मिट्टी और गंदगी से दूर रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, बाहर निकलते समय मास्क पहनने और नियमित सफाई बनाए रखने की अपील की जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस फंगस से निपटने के लिए दवाओं, त्वरित जांच सुविधाओं और स्वास्थ्यकर्मियों को विशेष प्रशिक्षण देने की मांग की है।

Read more : IRAN से जंग लड़ने में इजराइल को प्रतिदिन 725 मिलियन डॉलर का नुकसान

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

IRAN- होर्मुज पर नई पाबंदी, सिर्फ भारत समेत कुछ देशों के जहाजों को मिलेगी अनुमति

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

Iran- होर्मुज के बाद नया खतरा, एक और समुद्री रास्ता बंद होने की आशंका

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

PAK- इस्लामाबाद में बड़ी कूटनीतिक बैठक, ईरान संकट पर तीन देशों की रणनीति

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

USA- अमेरिका में जनआक्रोश, महंगाई और ईरान युद्ध के खिलाफ ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

Iran War- ईरान-अमेरिका तनाव के बीच 3500 मरीन की तैनाती से बढ़ी हलचल

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

स्वदेशी फाइटर जेट KF-21 पेश

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

एस. जयशंकर के ‘दलाल’ बयान पर भड़का पाकिस्तान

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ट्रंप का नया निशाना क्यूबा

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

ईरान जंग में 850 टॉमहॉक दागीं

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

Russia- होर्मुज के बाद रूस का एक्शन, पेट्रोल एक्सपोर्ट बैन से बढ़ी टेंशन

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

डॉलर के मुकाबले रुपया ऐतिहासिक गिरावट

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

Nepal- पीएम बनते ही बालेन शाह का बड़ा एक्शन, हिंसा मामले में पूर्व पीएम ओली गिरफ्तार

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870