తెలుగు | Epaper

Indore to Jammu की फ्लाइट शुरू करने की मांग

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Indore to Jammu की फ्लाइट शुरू करने की मांग

ऑपरेशन सिंदूर के वक्त हुई थी बंद

इंदौर (Indore) से जम्मू के लिए फ्लाइट (Flight) को दोबारा शुरू करने की मांग ट्रैवल एजेंट्स ने की है। दरअसल, इंदौर के देवी अहिल्याबाई होलकर एयरपोर्ट से जम्मू के लिए संचालित होने वाली फ्लाइट को ऑपरेशन सिंदूर के वक्त अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया था। लेकिन अब तक एयरलाइंस ने इस रूट पर उड़ान शुरू नहीं की है।

अमरनाथ यात्रा के चलते इस रूट की मांग काफी बढ़ गई है, लेकिन सीधी उड़ान बंद होने से यात्रियों को वैकल्पिक फ्लाइट्स का सहारा लेना पड़ रहा है। दिल्ली होकर जम्मू पहुंचने में अब ज्यादा समय और खर्च दोनों लग रहे हैं।

फ्लाइट अब तक शेड्यूल में नहीं

इंदौर एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, जम्मू के लिए उड़ान को एयरलाइन ने अभी तक अपने शेड्यूल में शामिल नहीं किया है। पहलगाम हमले से पहले इस फ्लाइट की मांग काफी थी। यात्री इंदौर से जम्मू जाकर वैष्णो देवी और श्रीनगर जैसे स्थलों पर जाते थे। वापसी में भी कई यात्री इसी फ्लाइट का उपयोग करते थे। फ्लाइट की सीधी सेवा से लोग सिर्फ दो घंटे में जम्मू पहुंच जाते थे।

ट्रैवल एजेंटों ने की मांग

ट्रैवल एजेंटों ने मांग की है कि इस रूट पर उड़ान को जल्द से जल्द फिर से शुरू किया जाए। एजेंट्स का कहना है कि इससे धार्मिक यात्रियों को बड़ा फायदा होगा और समय व खर्च भी बचेगा। इस रूट पर इंडिगो की फ्लाइट सुबह 9 बजे इंदौर से रवाना होती थी और सुबह 11 बजे जम्मू पहुंचती थी।

पहले भी कई फ्लाइट बंद

इससे पहले इंदौर से कोलकाता की एक सीधी फ्लाइट भी बंद हो चुकी है, जिससे पूर्वी भारत जाने वाले यात्रियों के विकल्प सीमित हो गए हैं। इसके अलावा लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, किशनगढ़ और बेलगावी की फ्लाइट भी बंद हो चुकी हैं। वहीं, जिन शहरों के लिए दो या अधिक उड़ानें थीं, वहां अब केवल एक ही सेवा बची है।

Read more: Indore से Jodhpur आ रही बस और ट्रेलर की टक्कर

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Nepal : कौन हैं सुशीला कार्की?

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

Bihar : दो पत्नियों वाला एक व्यक्ति पहली पत्नी की बेटी के साथ घिनौनी हरकत

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

CM Bhagwant : बाढ़ पीड़ितों को 45 दिनों में मिलेगा मुआवज़ा

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

UP : उत्तर प्रदेश में 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक ‘सेवा पर्व’

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Mauritius : पीएम प्रवीण रामगुलाम ने राम मंदिर में किए दर्शन

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

Nepal : नेपाल में हिंसा की आग ने छीनी ज़िंदगी

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

PM Modi’s visit to Manipur: अशांति के बीच विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Sanjay Kapoor: 30,000 करोड़ की संपत्ति पर तीखी जंग: करिश्मा के बच्चों vs प्रिया – वकीलों की बहस ने कोर्ट में मचाया बवाल

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Train : मिजोरम में विकास की किरण बनेगी रेल लाइन , आजादी के बाद पहली बार सीधी ट्रेन सेवा

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Odisha : कार में रील्स बनाना पड़ा भारी…

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Delhi High Court: बम की धमकी से मचा हड़कंप, सभी बेंचों ने कामकाज रोका

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

Karnataka : बाघ नहीं, वनकर्मियों को ही पिंजरे में किया बंद!

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870