తెలుగు | Epaper

Mahayuti 2025: 15 सितंबर से पहले 3 राशियों का मालामाल होना तय

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Mahayuti 2025: 15 सितंबर से पहले 3 राशियों का मालामाल होना तय

सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महामिलन से चमकेंगी 3 राशियाँ

Mahayuti 2025 : शुक्र देव 15 सितंबर (15th September) की सुबह 12:23 मिनट पर सिंह राशि में गोचर करेंगे, जहां पर वह 9 अक्टूबर की सुबह 10:55 मिनट तक रहेंगे। ऐसे में सिंह राशि में शुक्र का सूर्य, बुध और केतु ग्रह से मिलन होगा। दरअसल, इससे पहले 17 अगस्त को सूर्य देव ने सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर 17 सितंबर की सुबह तक रहेंगे। वहीं, बुध देव ने 30 अगस्त की दोपहर सिंह राशि में गोचर किया था, जहां पर वह 15 सितंबर की सुबह 11 बजकर 10 मिनट तक रहेंगे। केतु की बात करें तो वो 2025 के खत्म होने से पहले राशि गोचर नहीं करेंगे। 18 मई को केतु ने सिंह में कदम रखा था, जहां पर वह 2026 के अंत तक रहेंगे

Mahayuti 2025 : हालांकि सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति (Mahayuti) 15 सितंबर को ही भंग हो जाएगी। 15 तारीख को शुक्र के गोचर करने के कुछ समय बाद बुध सिंह राशि से निकल जाएंगे। चलिए जानते हैं सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति किन तीन राशियों के लिए अशुभ नहीं रहेगी।

कौन-कौन से ग्रह बना रहे हैं महायोग?

सूर्य – आत्मबल और नेतृत्व का प्रतीक

बुध – बुद्धिमत्ता और व्यापार का कारक

शुक्र – प्रेम, वैभव और कला का स्वामी

केतु – रहस्य, अध्यात्म और अचानक लाभ

महायुति का राशियों पर शुभ प्रभाव

मेष राशि

सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति मेष राशिवालों के लिए फायदेमंद रहेगी। युवा वर्ग भाइयों के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। हाल के दिनों में जिन जातकों का दिल टूटा है, उन्हें मुश्किल समय में दोस्तों का साथ मिलेगा। उम्मीद है कि जल्द आप मूव ऑन कर जाएंगे। इसके अलावा कारोबारियों की रुकी हुई डील्स को गति मिलेगी।

कर्क राशि

नया बिजनेस शुरू करने के लिए सितंबर माह का पहला भाग अच्छा रहेगा, क्योंकि आपके ऊपर सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति का शुभ प्रभाव पड़ रहा है। नई नौकरी का मौका अपने हाथ से न जाने दें। परिवारवालों के मन में आई कड़वाहट आपके लिए खत्म होगी। खुद का वाहन खरीदने का योग है। छात्र वर्ग दिल से मेहनत करेंगे तो अच्छे अंक जरूर आएंगे।

वृश्चिक राशि

सिंह राशि में बनने वाली सूर्य, बुध, शुक्र और केतु की महायुति वृश्चिक राशिवालों के जीवन में खुशियां लेकर आएगी। आर्थिक लाभ कमाने के कारोबारियों को सुनहरे अवसर मिलेंगे। घर में परेशानियां चल रही हैं तो जल्द उनका समाधान निकलेगा। भाइयों के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा और उनसे बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। बिजनेस में कोई नई डील सितंबर माह के पहले भाग में फाइनल हो सकती है, जिससे आपको अच्छा-खासा लाभ होगा।

सूर्य, बुध और शुक्र की युति का क्या अर्थ है?

ये युति जातक को बहुत कम उम्र में ही “अत्याधिक कामुक” बनाती है, जिससे कम उम्र में ही “अत्याधिक हस्तमैथुन” करने से अपना पौरुषतत्व खो बैठते है, फिर जवानी में विभिन्न प्रकार के गुप्त रोगी बनकर ना तो जीवनसाथी को शारीरिक सुख दे पाते है और दवाइयों पर बेवजह खर्च होता है। ऐसे जातक को व्रत और धार्मिक यात्राएं लाभ देती है।

सूर्य और शुक्र एक साथ होने पर क्या होता है?

सूर्य और शुक्र दोनों ही उच्च ग्रह हैं और यदि इन दोनों के युति एक साथ होती है तो यह बहुत ही शुभ माना जाता है। इस युति के दौरान, सूर्य और शुक्र के प्रभाव में स्थितिगत बदलाव होते हैं जो सभी के लिए शुभ होते हैं सूर्य और शुक्र की युति से जुड़े कुछ संभावित प्रभाव ये रहे: दांपत्य जीवन में परेशानियां हो सकती हैं.

अन्य पढ़ें:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870