Ujjain News : महाकाल मंदिर में भस्म आरती के दौरान अद्भुत दृश्य

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: May 1, 2026 • 1:28 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

शिप्रा नदी से ‘शिवलिंग’ रूप का प्रकट होना

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में भस्म आरती के समय एक ऐसा दृश्य सामने आया जिसने श्रद्धालुओं को आश्चर्य और आस्था से भर दिया। आरती के दौरान पास बह रही शिप्रा नदी से पानी के बीच शिवलिंग जैसे आकार का दृश्य दिखाई देने की बात सामने आई।

श्रद्धालुओं का कहना:

Ancient Shivling Found In Ujjain: महाकाल मन्दिर के पास खुदाई के दौरान प्राचीन ( Shivling) शिवलिंग निकला है. बुद्ध पूर्णिमा पर निकले शिवलिंग को देखने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा है. लोग शिवलिंग की पूजा कर दर्शन पा रहे हैं. प्रशासन ने फिलहाल खुदाई रुकवा दी है. पुरातत्व विभाग को बुलाया गया है. वो इस शिवलिंग के बारे में जांच करेंगे और पता लगाएंगे कि ये कितना पुराना है।

Ujjain News: उज्जैन में आज सुबह (1 मई) विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) में एक और भस्म आरती हो रही थी. तो दूसरी और सिंहस्थ 2028 को लेकर खुदाई का कार्य जारी था. इस खुदाई के दौरान अचानक JCB के ड्राइवर नरेश प्रजापति को शिवलिंग नुमा आकृति देखी. उन्होंने तुरंत इसकी जानकारी मंदिर के जिम्मेदारों तक पहुंचाई।

भस्म आरती के समय बढ़ी आस्था

जानकारी लगते ही महाकाल मंदिर के पुजारी और श्रद्धालु तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे. देखा कि यह एक अति प्राचीन शिवलिंग है. इसके बाद पुजारी ही नहीं बल्कि श्रद्धालुओं ने भी इस स्थान पर पहुंचकर शिवलिंग का पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लिया।

अन्य पढ़े: Kharif 2026 : किसानों को केवल गुणवत्तापूर्ण बीज उपलब्ध कराए जाएं- मंत्री तुम्मला

महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी पंडित आशीष शर्मा ने बताया कि महाकालेश्वर मंदिर में इन दिनों सिंहस्थ को दृष्टिगत रखते हुए निर्माण कार्य जारी है. दत्त मंदिर के सामने महाकालेश्वर मंदिर चौराहा पर खुदाई का काम इन दिनों जारी है. आज सुबह यहां चल रही खुदाई के दौरान शिवलिंग के साथ ही अन्य अति प्राचीन पत्थर निकले हैं. पंडित शर्मा ने बताया कि यह नगरी बाबा महाकाल की है, जहां कई अति प्राचीन शिवलिंग हैं. खुदाई के दौरान मिला शिवलिंग कितना पुराना है, ये तो पुरातत्व विभाग की टीम ही बता पाएगी. लेकिन फिर भी यह मामला आस्था विश्वास का है. इसीलिए जिन्हें भी शिवलिंग के निकलने की जानकारी मिल रही है वो यहां पूजन अर्चन कर आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #UjjainNews #AncientShivling #MahakalTemple #BuddhaPurnima

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.