UP के 242 साल पुराने हनुमान मंदिर में खिला अनोखा फूल

Author Icon By digital@vaartha.com
Updated: May 20, 2025 • 4:31 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

बना आकर्षण का केंद्र, देखने आ रहे लोग

 राजधानी लखनऊ के अलीगंज हनुमान मंदिर में इन दिनों पारिजात वृक्ष के फूल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ मंदिर आ रही है. पारिजात वृक्ष के फूलों को लेकर मंदिर सचिव ने दी जानकारी

Parijat Tree in Lucknow: उत्तर प्रदेश के वाराणसी जनपद के अलीगंज का हनुमान मंदिर इन दिनों काफी सुर्खियों में बना हुआ है. सुर्खियों में रहने की वजह पारिजात वृक्ष का फूल है. वाराणसी का ये हनुमान मंदिर 242 साल पुराना है. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष के फूल को देखने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है।

हनुमान मंदिर के सचिव और भारतीय पुलिस सेवा के पूर्व अधिकारी राजेश पांडे ने पारिजात वृक्ष के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि, ‘ समुद्र मंथन के 14 रत्नों में पारिजात वृक्ष भी शामिल है. इस वृक्ष की उत्पत्ति को लेकर कहा जाता है कि इसे स्वर्ग से लाकर धरती पर लगाया गया था. पारिजात का ये वृक्ष मंदिर परिसर में काफी समय से लगा हुआ है. लेकिन पहली बार साल 2023, मई के महीने में इस वृक्ष में फूल हमने देखे थे. जानकारों के मुताबिक इस वृक्ष में फूल खिलने का महीना नवंबर होता है. ऐसे में मई के महीने में वृक्ष से फूल की उत्पत्ति के कारण श्रद्धालु इसे देखने के लिए मंदिर आ रहे हैं।’

मंदिर सचिव ने बताया पारिजात वृक्ष का महत्व

मंदिर सचिव राजेश पांडे ने कहा, ‘पारिजात के ये पेड़ प्रदेश में कई जगह लगे हुए हैं, लेकिन पुष्प निकलने की बात कहीं से सामने नहीं आई है. यहां क्योंकि मंदिर है और श्रद्धालु आते रहते हैं तो इस वजह से लोगों ने इसपर ध्यान दिया है. खुशी की बात है कि ये तीसरा साल है, जब वृक्ष में से पुष्प लगातार निकल रहे हैं. अब इसे भगवान की कृपा ही कह सकते हैं. क्योंकि ये मंदिर 6 मई 1787 में निर्मित हुआ था. श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेड़ के पास नल लगाया गया है, ताकि लोग उसमें पानी डाल सके. मंदिर में लगे पारिजात वृक्ष को लेकर लोगों में काफी श्रद्धा है।’

Read more: Amritsar के बड़े हनुमान मंदिर में क्यों लगता है लंगूर मेला?

#UP Breaking News In Hindi Headlines in Hindi Hindi News Hindi News Headlines Hindi News Live Hindi Samachar hindi Vaartha Latest news in Hindi lucknow News in Hindi today hindi vaartha news today news ताज़ा ख़बर ब्रेकिंग न्यूज़ हिन्दी समाचार

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.