Ram Navami : महानवमी 27 मार्च को लेकिन रामनवमी 26 मार्च को क्यों?

Author Icon By Surekha Bhosle
Updated: March 24, 2026 • 5:18 PM
వాట్సాప్‌లో ఫాలో అవండి

Ram Navami aur Maha Navami Kab Hai: चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को बेहद ही महत्वपूर्ण माना जाता है। इस दिन नवरात्रि का समापन होता है। वहीं, इस दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है। लेकिन इस बार महा नवमी और रामनवमी दोनों अलग-अलग दिन पड़ रहे हैं। आइए जानते हैं कि ऐसा क्यों हो रहा है।

Chaitra Navratri 2026: नवरात्र का पावन पर्व अपने समापन की ओर है। चैत्र नवरात्रि प्रतिपदा तिथि से आरंभ होकर राम नवमी (Ram Navami) पर समाप्त होती है। चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि को महा नवमी और राम नवमी भी कहा जाता है। यह दिन मां दुर्गा के 9वें स्वरूप मां सिद्दिदात्री की पूजा के लिए समर्पित होता है। वहीं, इस शुभ दिन को भगवान श्री राम के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। हालांकि, इस बार महा नवमी और रामनवमी दोनों अलग-अलग दिन मनाए जाएंगे। रामनवमी 26 मार्च को और महा नवमी 26 मार्च को मनाई जाएगी। ऐसे में आइए पं. राकेश झा से जानते हैं कि एक ही तिथि होने के बावजूद दोनों त्योहार अलग-अलग दिन क्यों पड़ रहे हैं।

अन्य पढ़े: Gujarat : गिरनार मंदिर विवाद: 11 पुजारियों पर कार्रवाई

चैत्र नवरात्रि की नवमी कब है?

पंचांग के अनुसार, चैत्र नवरात्रि की नवमी तिथि (Maha Navam) का 26 मार्च को सुबह में 11 बजकर 50 मिनट से शुरु होकर अगले दिन 27 मार्च को सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। हिंदू धर्म में सूर्योदय के समय व्याप्त तिथि को ही व्रत और त्योहार मनाने के लिए उत्तम मना जाता है। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, महा नवमी 27 मार्च 2026, शुक्रवार को मनाई जाएगी। जो लोग नवमी पूजते हैं वो इसी दिन कन्या पूजन करेंगे।

रामनवमी कब मनाई जाएगी?

अब सवाल उठता है कि रामनवमी 27 मार्च की बजाय 26 मार्च को क्यों मनाई जाएगी। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, भगवान श्री राम का जन्म चैत्र नवमी की दोपहर को हुआ था। इसलिए राम नवमी उसी दिन मनाई जाती है जिस दिन नवमी तिथि मध्याह्न काल में व्याप्त हो। 27 मार्च को नवमी तिथि सुबह 10 बजकर 08 मिनट पर समाप्त हो जा रही है। इस वजह से 26 मार्च को ही राम नवमी मनाई जाएगी। जब नवमी तिथि में दोपहर का समय व्याप्त है।

अन्य पढ़े:

#BreakingNews #HindiNews #LatestNews #RamNavami #MahaNavami #ChaitraNavratri

గమనిక: ఈ వెబ్ సైట్ లో ప్రచురించబడిన వార్తలు పాఠకుల సమాచార ప్రయోజనాల కోసం ఉద్దేశించి మాత్రమే ఇస్తున్నాం. మావంతుగా యధార్థమైన సమాచారాన్ని ఇచ్చేందుకు కృషి చేస్తాము.