Thalapathy Vijay : थलपति विजय का मूलांक 4 क्यों माना जाता है खास?

Read Time:  1 min
थलपति विजय
थलपति विजय
FONT SIZE
GET APP

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय ने फिल्मों के बाद अब राजनीति में भी अपनी पार्टी टीवीके के जरिए तमिलनाडु की राजनीति में शानदार जीत दर्ज कर सभी को चौंका दिया है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस बड़ी सफलता के पीछे उनका मूलांक भी है, जो व्यक्ति के स्वभाव, निर्णय लेने की क्षमता और जीवन की परिस्थितियों को प्रभावित करता है।

Mulank 4 Numerology: साउथ सिनेमा के थलापति यानी जोसेफ विजय (Joseph Vijay) चंद्रशेखर ने अभिनय की दुनिया में झंडे गाड़ने के बाद अब राजनीति के मैदान में भी अपनी धाक जमा ली है. अपनी नई पार्टी टीवीके के साथ चुनावी समर में उतरे विजय की सफलता आज चर्चा का विषय है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी इस अविश्वसनीय यात्रा के पीछे अंक ज्योतिष यानी मूंलाक 4 (Mulank 4 ) का भी अहम रोल है. थलपति विजय का जन्म 22 जून 1974 को हुआ था. अंक ज्योतिष के अनुसार, उनकी जन्मतिथि का मूलांक 4 (2+2=4) है. आइए जानते हैं कि कैसे राहु के आधिपत्य वाला यह अंक उन्हें एक साधारण अभिनेता से थलपति और अब एक उभरता हुआ राजनेता बना रहा है।

क्या खास होता है मूलांक 4?

अंक ज्योतिष के अनुसार, जिन लोगों का जन्म किसी भी महीने की 4, 13, 22 या 31 तारीख को होता है, उनका मूलांक 4 होता है. इस मूलांक का स्वामी राहु ग्रह माना जाता है, जो व्यक्ति को अलग सोच, संघर्षशीलता और असाधारण रास्तों पर चलने की क्षमता देता है।

अन्य पढ़े: Vijay election win : विजय की जीत पर श्रीलंका में क्यों मना जश्न

थलपति विजय और मूलांक 4 का कनेक्शन

मूलांक 4 वाले लोग आमतौर पर परंपरागत रास्तों से हटकर अपनी पहचान बनाते हैं और विजय का जीवन इसका सटीक उदाहरण है. अभिनेता से राजनेता बने थलपति विजय ने अपने करियर की शुरुआत में कई उतार-चढ़ाव देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी. मूलांक 4 का यही गुण है बार-बार गिरकर भी उठना. उनकी फिल्मों का स्टाइल, डायलॉग डिलीवरी और स्क्रीन प्रेजेंस उन्हें बाकी अभिनेताओं से अलग बनाता है. राहु का प्रभाव व्यक्ति को यूनिक बनाता है. और फिर अचानक राजनीति में कदम रखना और अपनी अलग नई पार्टी बनाना भी मूलांक 4 की उनकी सबसे अलग चलने की उनकी सोच को दर्शाता है।

राहु का प्रभाव

अंक ज्योतिष में मूलांक 4 का स्वामी राहु को माना गया है. राहु एक ऐसा ग्रह है जो अचानक बदलाव, क्रांतिकारी विचार और लीक से हटकर काम करने के लिए जाना जाता है. राहु प्रधान व्यक्ति अक्सर अपने जीवन में अचानक और बड़े बदलाव देखते हैं. विजय का राजनीति में प्रवेश और कम समय में बड़ी सफलता पाना इसका सटीक उदाहरण है. मूलांक 4 वाले लोग पुरानी परंपराओं को चुनौती देने में विश्वास रखते हैं. विजय ने भी अपने करियर के शीर्ष पर सिनेमा छोड़कर राजनीति में आने का जो साहसी फैसला लिया, वह राहु के प्रभाव को दर्शाता है।

सिनेमा से राजनीति तक सुपरस्टार

विजय की लोकप्रियता सिर्फ फिल्मों तक सीमित नहीं रही. उनकी फैन फॉलोइंग अब उन्हें एक मजबूत राजनीतिक चेहरा भी बना रही है. मूलांक 4 का प्रभाव उन्हें भीड़ से अलग सोचने और बड़े फैसले लेने की हिम्मत देता है जो एक नेता के लिए बेहद जरूरी गुण है।

अन्य पढ़े:


Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।