తెలుగు | Epaper

Badrinath Kedarnath : चारधाम में नई पूजा दरें लागू

Surekha Bhosle
Surekha Bhosle
Badrinath Kedarnath : चारधाम में नई पूजा दरें लागू

उत्तराखंड के प्रसिद्ध चारधाम केदारनाथ मंदिर और बदरीनाथ मंदिर—में पूजा-अर्चना के लिए नई दरें तय कर दी गई हैं। इन बदलावों का असर श्रद्धालुओं और तीर्थ यात्रियों पर सीधे तौर पर पड़ेगा।

भागवत कथा और महाभोग की बढ़ी कीमतें

  • नई दरों के अनुसार:
  • भागवत कथा के आयोजन के लिए लगभग ₹1,00,000 तक खर्च करना होगा
  • महाभोग के लिए करीब ₹45,000 निर्धारित किए गए हैं

क्या है खास?

  • विशेष पूजा और अनुष्ठानों के लिए अलग-अलग शुल्क
  • VIP और सामान्य पूजा के बीच शुल्क का अंतर
  • ऑनलाइन और ऑफलाइन बुकिंग की सुविधा

Badrinath Kedarnath Pooja Charges: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा से पहले (Badrinath) बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा और आरती के शुल्क बढ़ा दिए गए हैं. बीकेटीसी के फैसले के अनुसार नई दरें आगामी यात्रा से लागू होंगी. हालांकि सामान्य दर्शन अब भी नि:शुल्क रहेंगे.

Char Dham Yatra 2026: विश्वप्रसिद्ध चारधाम यात्रा (Char Dham Yatra) से पहले श्रद्धालुओं के लिए एक अहम अपडेट सामने आया है. बदरीनाथ धाम और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा और आरती के शुल्क में बढ़ोतरी कर दी गई है. बदरी-केदार मंदिर समिति (बीकेटीसी) की बोर्ड बैठक में इस प्रस्ताव को सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई, जिसके बाद नई दरें तय कर दी गई हैं. हालांकि, दोनों धामों में सामान्य दर्शन पहले की तरह नि:शुल्क ही रहेंगे.

बीकेटीसी की ओर से संचालित दोनों प्रमुख धामों में रोजाना सुबह-शाम विभिन्न प्रकार की पूजा और आरती का आयोजन किया जाता है. इनमें महाभिषेक, अभिषेक, भोग, अखंड ज्योति और अन्य धार्मिक अनुष्ठान शामिल हैं. इन विशेष पूजाओं में भाग लेने के लिए श्रद्धालुओं को पूर्व बुकिंग करानी होती है और निर्धारित शुल्क अदा करना पड़ता है. नए फैसले के तहत इन पूजाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की गई है. समिति का कहना है कि यह बढ़ोतरी व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने और तीर्थयात्रियों को सुविधाएं बढ़ाने के उद्देश्य से की गई है.

बदरीनाथ धाम में नई दरें

बदरीनाथ धाम में अलग-अलग प्रकार की विशेष पूजाएं होती हैं. इनमें श्रीमद्भागवत कथा, वेद-गीता पाठ, महाभिषेक, अभिषेक और आरतियां शामिल हैं. नई दरों के अनुसार, श्रीमद्भागवत कथा के लिए शुल्क 51,000 रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये कर दिया गया है. वेद और गीता पाठ के लिए शुल्क 2,500 रुपये से बढ़ाकर 3,100 रुपये कर दिया गया है. इसी तरह कूपर आरती 1,951 रुपये से बढ़कर 3,000 रुपये और चांदी आरती 2,731 रुपये से बढ़कर 5,100 रुपये कर दी गई है.

अन्य पढ़े: PAK- कराची में भीषण तूफान से तबाही, 21 की मौत; पेड़ उखड़े, मकान ढहे

महाभिषेक के लिए अब 5,500 रुपये और अभिषेक के लिए 5,300 रुपये देने होंगे. अखंड ज्योति (वार्षिक) का शुल्क 6,000 रुपये कर दिया गया है, जबकि स्वर्ण आरती 6,100 रुपये में होगी. खीर भोग, बाल भोग और महाभोग जैसी पूजाओं के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है.

केदारनाथ धाम में नई दरें

केदारनाथ धाम में अल-अलग प्रकार की पूजाएं होती हैं. इनमें लघु रुद्राभिषेक, महाभिषेक, रुद्राभिषेक, शिव सहस्त्रनाम और दिनभर की पूजा जैसी प्रमुख धार्मिक क्रियाएं शामिल हैं. नई दरों के तहत लघु रुद्राभिषेक का शुल्क 6,100 रुपये से बढ़ाकर 7,100 रुपये कर दिया गया है.

महाभिषेक के लिए अब 11,500 रुपये देने होंगे, जबकि रुद्राभिषेक 7,500 रुपये में होगा. दिनभर की पूजा का शुल्क 28,600 रुपये से बढ़कर 51,000 रुपये कर दिया गया है, जो सबसे अधिक वृद्धि वाले अनुष्ठानों में शामिल है. इसके अलावा अखंड ज्योति, कपूर आरती और दैनिक पूजा के शुल्क में भी बढ़ोतरी की गई है. शिव सहस्त्रनाम के लिए अब 2,500 रुपये देने होंगे.

अन्य पढ़े:

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870