Ravidas Jayanti 2026 : ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’ का मतलब

Read Time:  1 min
गुरु रविदास
गुरु रविदास
FONT SIZE
GET APP

Ravidas Jayanti 2026: हिंदू कैलेंडर अनुसार गुरु रविदास जी का जन्म माघ पूर्णिमा के दिन उत्तर प्रदेश के वाराणसी में हुआ था। इसलिए हर साल इस तिथि पर गुरु रविदास जी की जयंती मनाई जाती है। इस बार ये तिथि 1 फरवरी 2026 को पड़ रही है।

Ravidas Jayanti 2026: गुरु रविदास जी (Ravidas) एक महान भारतीय संत, कवि, समाज सुधारक और दार्शनिक थे। जिन्होंने अपने गीतों और कहावतों के जरिए भक्ति आन्दोलन पर एक स्थायी प्रभाव डाला था। गुरु रविदास जी ने समाज में भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई और समाज को समानता और मानवता का संदेश दिया। उनकी शिक्षाएं, विचार और दोहे आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में भी शांति और समानता का मार्ग दिखाते हैं। 1 फरवरी 2026 को संत रविदास जी की जयंती (Jayanti) मनाई जाएगी। ऐसे में आप देखेंगे उनके प्रसिद्ध दोहे

संत रविदास जी के दोहे

1. मन चंगा तो कठौती में गंगा का अर्थ

अर्थ- जिस व्यक्ति का मन पवित्र होता है, उसके बुलाने पर मां गंगा भी एक कठौती (बर्तन) में आ जाती हैं।

2. ब्राह्मण मत पूजिए जो होवे गुणहीन, पूजिए चरण चंडाल के जो होने गुण प्रवीन

अर्थ- किसी को सिर्फ इसलिए नहीं पूजना चाहिए क्योंकि वह किसी पूजनीय पद पर बैठा है। यदि व्यक्ति में उस पद के योग्य गुण ही नहीं हैं तो उसे नहीं पूजना चाहिए। इसकी जगह ऐसे व्यक्ति को पूजना सही है जो किसी ऊंचे पद पर तो नहीं है लेकिन बहुत गुणवान है।

3. मन ही पूजा मन ही धूप, मन ही सेऊं सहज स्वरूप

अर्थ- निर्मल मन में ही भगवान वास करते हैं। अगर आपके मन में किसी के लिए बैर भाव नहीं है, कोई लालच या द्वेष नहीं है तो आपका मन ही भगवान का मंदिर, दीपक और धूप है। ऐसे ही पवित्र विचारों वाले मन में प्रभु सदैव निवास करते हैं।

4. रविदास जन्म के कारनै, होत न कोउ नीच, नकर कूं नीच करि डारि है, ओछे करम की कीच

अर्थ- कोई भी व्यक्ति किसी जाति में जन्म के कारण नीचा या छोटा नहीं होता है। किसी व्यक्ति को निम्न उसके कर्म बनाते हैं। इसलिए हमें सदैव अपने कर्मों पर ध्यान देना चाहिए। हमारे कर्म सदैव ऊंचे होने चाहिए।

5. रैदास कहै जाकै हदै, रहे रैन दिन राम, सो भगता भगवंत सम, क्रोध न व्यापै काम

अर्थ- जिस हृदय में दिन-रात बस राम के नाम का ही वास रहता है, ऐसा भक्त स्वयं राम के समान होता है। राम नाम की ऐसी माया है कि इसे दिन-रात जपने वाले साधक को न तो किसी के क्रोध से क्रोध आता है और न ही कभी काम भावना उस पर हावी होती है।

अन्य पढ़े: Chhattisgarh : जहां नारायण करते हैं विश्राम, वहीं लगेगा कुंभ कल्प मेला

6. जनम जात मत पूछिए, का जात अरू पात। रैदास पूत सब प्रभु के, कोए नहिं जात कुजात॥

अर्थ- किसी की जाति नहीं पूछनी चाहिए क्योंकि संसार में कोई जाति−पाँति नहीं है। सभी मनुष्य एक ही ईश्वर की संतान हैं। यहाँ कोई जाति, बुरी जाति नहीं है।

7. हरि-सा हीरा छांड कै, करै आन की आस, ते नर जमपुर जाहिंगे, सत भाषै रविदास

अर्थ- हीरे से बहुमूल्य हरी यानि कि भगवान हैं। उनको छोड़कर अन्य चीजों की आशा करने वालों को निश्चित ही नर्क प्राप्त होता है। इसलिए प्रभु की भक्ति को छोडकर इधर-उधर भटकना व्यर्थ है।

अन्य पढ़े:

Surekha Bhosle

लेखक परिचय

Surekha Bhosle

सूचना : इस वेबसाइट पर प्रकाशित खबरें केवल पाठकों की जानकारी के उद्देश्य से दी जाती हैं। हम अपनी ओर से यथासंभव सही और सटीक जानकारी प्रदान करने का प्रयास करते हैं।