తెలుగు | Epaper

Latest Hindi News : अनोखा धार्मिक उत्सव : पंडाल में EVM और 18 देवी-देवताओं का संगम

Anuj Kumar
Anuj Kumar
Latest Hindi News : अनोखा धार्मिक उत्सव : पंडाल में EVM और 18 देवी-देवताओं का संगम

सीतामढ़ी। बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर अक्टूबर में आचार संहिता (Code of Conduct) लागू होने की संभावना के बीच जिले के पूजा पंडालों में भी चुनावी माहौल दिखने लगा है। पुनौरा मध्य विद्यालय प्रांगण स्थित मां शक्ति पूजा समिति ने ऐसा पंडाल (Pandal) तैयार किया है, जिसमें ईवीएम की झलक और देवी-देवताओं के नाम प्रदर्शित हैं।

ईवीएम पंडाल में 17 देवी-देवताओं के नाम और नोटा

पंडाल में ईवीएम मशीन के स्वरूप में सीरियल नंबर के अनुसार 17 देवी-देवताओं के नाम दर्शाए गए हैं। अंतिम 18वें स्थान पर नोटा (नॉन-ऑफ़िशियल टू ऑल) को दिखाया गया है। प्रत्येक देवी-देवता के नाम के सामने अलग-अलग चुनाव चिह्न भी अंकित हैं।

देवी-देवताओं और उनके चुनाव चिह्न

  • भगवान गणेश – फरसा
  • भगवान शंकर – दीपक
  • भगवान विष्णु – चक्र
  • भगवान ब्रह्मा – कमंडल
  • भगवान श्रीकृष्ण – बांसुरी
  • भगवान श्रीराम – धनुष-बाण
  • भगवान कार्तिकेय – मोती की माला
  • भगवती सरस्वती – वीणा
  • भगवती दुर्गा – त्रिशूल
  • भगवती काली – हंसुआ
  • भगवान विश्वकर्मा – रींच हथौड़ी
  • भगवती लक्ष्मी – कलश
  • भगवान इन्द्र – बज्र
  • भगवान हनुमान – गदा
  • भगवती गायत्री – रुद्राक्ष माला
  • भगवती वैष्णो – त्रिशूल
  • भगवान सूर्यदेव – आरी
  • 18वें स्थान पर नोटा

देवियों का आरक्षण और वीवीपैट

पंडाल में प्रदर्शित 17 देवी-देवताओं में छह देवी और 11 भगवान हैं, यानी देवियों को 35 प्रतिशत आरक्षण दिया गया है। साथ ही, पंडाल में वीवीपैट (VVPAT) भी लगाया गया है, जिससे वोटर यह देख सकते हैं कि उनका वोट सही उम्मीदवार को गया या नहीं।

आस्था और मतदान संदेश का संगम

ईवीएम वाला यह पूजा पंडाल आकर्षण का केंद्र बन गया है। श्रद्धालु यहां सेल्फी ले रहे हैं और चुनाव व मतदान पर चर्चा कर रहे हैं। यह पंडाल आस्था के साथ लोगों को मताधिकार का संदेश भी दे रहा है।

Read More :

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870