తెలుగు | Epaper

Disha Patni: दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी

Dhanarekha
Dhanarekha
Disha Patni: दिशा पाटनी के घर के बाहर गोलीबारी

गैंगस्टर गोल्डी बराड़ ने ली जिम्मेदारी

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी(Disha Patni) के बरेली(Bareilly) स्थित घर के बाहर गुरुवार देर रात फायरिंग की गई। इस घटना की जिम्मेदारी कुख्यात गैंगस्टरों गोल्डी बराड़(Goldy Brar) और रोहित गोदारा ने ली है। हमला उस घर पर हुआ जहां दिशा पाटनी(Disha Patni) के पिता और उत्तर प्रदेश पुलिस के रिटायर्ड डिप्टी एसपी जगदीश पाटनी रहते हैं। बाइक सवार बदमाशों ने सुबह लगभग साढ़े चार बजे घर के मुख्य दरवाजे और दीवार पर गोलियां दागीं। हालांकि इस वारदात में कोई हताहत नहीं हुआ

पुलिस की कार्रवाई और गैंगस्टरों की धमकी

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मौके पर फोर्स तैनात कर दी और एसपी सिटी तथा एसपी क्राइम की अगुवाई में पांच विशेष टीमें बनाई गईं। इस हमले के पीछे रोहित गोदारा और गोल्डी बराड़ गिरोह का हाथ बताया जा रहा है। दोनों ने फेसबुक पोस्ट डालकर हमले की जिम्मेदारी ली और कहा कि यह कार्रवाई दिशा की बहन खुशबू पाटनी के कथित बयान के चलते की गई है।

पोस्ट में यह भी लिखा गया कि संतों और धर्म के खिलाफ कोई टिप्पणी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गैंगस्टरों ने यह धमकी दी कि अगली बार ऐसा होने पर किसी को भी जिंदा नहीं छोड़ा जाएगा। बाद में यह फेसबुक पोस्ट डिलीट कर दिया गया, लेकिन पुलिस ने साइबर टीम की मदद से जांच शुरू कर दी है।

खुशबू पाटनी का विवाद और गैंगस्टरों का दावा

मामला उस समय गरमा गया जब खुशबू पाटनी(Disha Patni) पर संत प्रेमानंद जी महाराज और अनिरुद्धाचार्य को लेकर टिप्पणी करने का आरोप लगा। हालांकि खुशबू ने साफ किया था कि उनका वीडियो प्रेमानंद जी महाराज के खिलाफ नहीं था बल्कि अनिरुद्धाचार्य की उस टिप्पणी को लेकर था, जिसमें उन्होंने लिव-इन रिलेशनशिप पर आपत्तिजनक बातें कही थीं।

गैंगस्टरों ने अपने पोस्ट में दावा किया कि खुशबू पाटनी ने सनातन धर्म और आराध्य देवी-देवताओं का अपमान किया है। यही वजह है कि दिशा पाटनी के घर को निशाना बनाया गया। पुलिस का कहना है कि गैंगस्टर समूह इस तरह की वारदातों से दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं।

बदमाशों ने किस समय हमला किया?

फायरिंग सुबह लगभग साढ़े चार बजे हुई, जब बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने दिशा पाटनी के पिता के घर पर चार से पांच राउंड गोलियां चलाईं। इस हमले में कोई घायल नहीं हुआ।

खुशबू पाटनी के बयान पर विवाद क्यों हुआ?

खुशबू ने अनिरुद्धाचार्य की महिलाओं पर की गई टिप्पणी का विरोध किया था। लेकिन सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि उनकी नाराजगी प्रेमानंद जी महाराज से थी। इस गलतफहमी ने विवाद को बढ़ा दिया और गैंगस्टरों ने इसे हमला करने का आधार बना लिया।

अन्य पढ़े:

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

शादी के लिए रश्मिका और विजय देवरकोंडा उदयपुर पहुंचे

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

Entertainment- फिल्म ‘कैनेडी’ को लेकर सनी लियोनी ने किया बड़ा खुलासा

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

ऋषभ शेट्टी बनेंगे हनुमान, ‘जय हनुमान’ फिल्म शुरू

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

विश्वक सेन की ‘कल्ट’ टीज़र रिलीज, हिंसक सीन से चर्चा तेज

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai- अच्छे कैदियों को दूसरा मौका मिलना चाहिए- राजपाल यादव

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

Mumbai-सलीम खान की तबीयत पर चिंतित सुभाष घई, बोले- जल्दी ठीक हों

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

प्रियंका ने उतारा मंगलसूत्र, निक ने किया फ्लॉन्ट

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

ग्लोबल पॉप आइकन और कई ग्रैमी अवॉर्ड विनर शकीरा

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai- 19 साल बाद भारत में शकीरा की वापसी, मुंबई-दिल्ली में गूंजेगी आवाज, होगा लाइव शो

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

Mumbai-बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह को फिरौती कॉल, 10 करोड़ की मांग से हड़कंप

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

इंदौर में पहुंचे अभिनेता अजय देवगन

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

Entertainment- रियलिटी प्लेटफॉर्म पर उभरी महीप कपूर की पर्सनैलिटी

📢 For Advertisement Booking: 98481 12870