6.3 तीव्रता का आया भूकंप
मध्य कोलंबिया में रविवार की सुबह (स्थानीय समयानुसार) भूकंप के झटके महसूस किए गए। अधिकारियों ने बताया कि 6.3 तीव्रता का भूकंप आया। अब तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। यह भूकंप पारातेबुएनो शहर से 17 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में आया, जो राजधानी बोगोटा से करीब 186 किलोमीटर दक्षिण-पूर्व में स्थित है।
सुबह 8:08 बजे पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया
अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेण (यूएसजीएस) के अनुसार, यह भूकंप सुबह 8:08 बजे पर 10 किलोमीटर की गहराई में आया। कोलंबियाई भूवैज्ञानिक सेवा ने बताया कि उसी इलाके में कुछ ही मिनट बाद 4 से 4.6 तीव्रता के और भी झटके महसूस किए गए।

किया जा रहा स्थिति का आंकलन
आपदा जोखिम प्रबंधन की राष्ट्रीय इकाई ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर जानकारी दी कि कई नगरपालिकाओं में स्थिति का आकलन किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा की गई तस्वीरों और वीडियो में बोगोटा में लोगों को अपने कार्यस्थलों से बाहर निकलते और सुरक्षित स्थानों की ओर जाते हुए देखा गया। वहीं, ग्रामीण इलाकों से सामने आए वीडियो में कहीं कोई नुकसान नहीं दिखा। कोलंबिया पैसिफिक रिंग ऑफ फायर में आता है, जो ऐसा इलाका है जहां भूकंप और ज्वालामुखीय गतिविधियां अक्सर होती रहती हैं।
दिल्ली में भी भूकंप के झटके
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की धरती एक बार फिर Earthquake के झटकों से हिली है। देर रात दिल्ली में भूकंप आया है। इस भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 2.3 मापी गई है। नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (NCS) के अनुसार, दिल्ली में रात को 1 बजकर 27 मिनट 01 सेकंड पर Earthquake के झटके आए हैं। इस Earthquake का केंद्र अक्षांश: 28.53 उत्तर, देशांतर: 77.32 पूर्व पर रहा है। Earthquake की गहराई जमीन से मात्र 5 किलोमीटर नीचे रही है। इसका केंद्र दक्षिण पूर्वी दिल्ली (South East Delhi) रहा है। दिल्ली में शनिवार देर रात को आए Earthquake की तीव्रता काफी कम रही है। इस कारण किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है। दिल्ली में जिस टाइम Earthquake आया है, उस समय ज्यादातर लोग सो रहे थे।
- American journalist kidnapped iraq : इराक में अमेरिकी महिला पत्रकार किडनैप
- Donald Trump : नाटो से अमेरिका बाहर आएगा
- Hyderabad : कंबोडिया साइबर गिरोह का भंडाफोड़, आरोपी विदेश भेजते थे सिम कार्ड
- Telangana Paraquat Ban : पैराक्वाट दवा पर तेलंगाना सरकार का प्रतिबंध
- Kerala Elections: तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी का एलडीएफ पर हमला